|
अन्य विशेष कार्य :
श्रीराम
कथा मानस मर्मज्ञ पं. श्री अतुल कृष्ण
भारद्वाज दिनांक २१ फरवरी से ३ मार्च २००७ तक संगीतमय रामकथा सुनायेंगे।
जिसके यजमान बनकर कथा पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
श्रीमद्
भागवत पुराण ५ से ११ मार्च २००७ तक सप्त
दिवसीय श्रीमद् भगवत् महापुराण की कथा भागवत के महान् विद्वान कलकत्ता
निवासी पं. श्री श्रीकांत शर्मा द्वारा होगी ।
विराट
संत सम्मेलन संत सम्मेलन में आर्शीवाद
प्रवचन करने के लिए सम्माननीय शंकराचार्य, सम्माननीय संप्रदायाचार्य तथा
देश के प्रख्यात कोटि के सम्माननीय महापुरूष एवं विद्वानगण पधार रहे
हैं। श्रीकृष्ण लीला
यज्ञावधि में प्रतिदिन रात्रि ८ से ११ बजे तक श्रीमद्
भगावत पुराण आधारित श्री कृष्ण लीला का मंचन विश्व विख्यात पं. श्री
शिवदयाल गिरिराज की मंडली, राधा सर्वेश्वर रास मण्डली, किशोरपुरा
वृन्दावन के भक्त वृन्दों द्वारा होगा।
श्रौत चातुर्मास महायाग
कर्मकाण्ड की वैदिक मर्यादा के अनुसार दो प्रकार की
यज्ञ व्यवस्था है। स्मार्त विधि के अनुसार स्वाहाकार तथा श्रौत विधि
में वौषट् द्वारा आहुतियाँ प्रदान की जाती है। जिसके अर्न्तगत सोमयाग
में सन्निहित श्रौत चातुर्मास महायज्ञ श्री लक्षचण्डी महायज्ञ के साथ
ही आहूत होगा । इस महायाग का राष्ट्र विख्यात पुणे निवासी देवमूर्ति
पंडित राजाराम अनन्त कुलकण्र्ा अग्निहोत्री द्वारा सम्पन्न किया जायेगा।
जिसके लिए अलग एक यज्ञशाला का निर्माण होगा ।
|