Monday, April 30, 2007- बांसवाडा का मीडिया सकारात्मक सोच और प्रगतिशीलता का प्रतीक - विकास भाले
अतिरिक्त कलक्टर एवं उपखण्ड अधिकारी का मीडियाकर्मियों ने किया अभिनंदन
- ब्राह्मण अपने कर्म को समझ क्षमता व योग्यता अनुरूप आचरण करें -
नृसिंह जयंती पर दो दिवसीय समारोह आयोजित सम्पन्न
- शांति और आनंद नैतिकता और प्रमाणिकता से ही मिल सकते हैं - कमल मुनि
सोमवार को समता भवन में अपने प्रवचन में कमल मुनि ने कहा कि गया हुआ समय पुनः लौट कर नहीं आता। अतः जीवन के हर पल को उन्नत बनाने के लिए हर पल का उपयोग किया जाना चाहिए।
- गेह्रूं का समर्थन मूल्य बढाया जाए और घरेलु गैस की आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरु की जाएः श्रीमती माहेश्वरी
लोकसभा में पूरक प्रश्न के द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य बढाने की मांग करते हुए श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि गेहु की सरकारी खरीद के वर्तमान मूल्य बाजार भाव से कम होने के कारण किसान अपना गैहूं सरकारी एजेन्सियों को नहीं दे पा रहे हैं।
- सांसद श्री गिरधारी लाल भार्गव द्वारा जयपुर शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए केन्द्र से आर्थिक पैकेज की मांग
लोकसभा में शून्यकाल में बोलते हुए श्री भार्गव ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से केन्द्र सरकार से इसके लिए १०९ करोड रुपये स्वीकृत करने की मांग की गई है।
- वुमन लीडर्स मेंटरिंग पार्टनरशिप सम्मेलन के लिए जयपुर की अर्चना सुराणा अमेरिका रवाना
अमेरिका में हो रहे वुमन लीडर्स मेंटरिंग पार्टनरशिप सम्मेलन में भारत की तीन महिला उद्यमी भाग लेगी। इसमें जयपुर की एक महिला उद्यमी सुश्री अर्चना सुराणा भी शामिल है।
Sunday, April 29, 2007- उपलब्धियों भरा रहा कलक्टर राजपाल का कार्यकाल
जिले की प्रथम महिला कलक्टर मंजू राजपाल का जिले में लगभग दो वर्षों का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। इस दौरान राजपाल के कुशल निर्देशन में जहा लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हुआ वहीं आपदा और अकाल स्थितियों का भी प्रशासन ने दृढता के साथ मुकाबला कर इस आदिवासी अंचल के निवासियों को राहत प्रदान की।
- श्री नीरज कुमार पवन ने डूंगरपुर कलक्टर का पदभार संभाला
नव पदस्थापित नीरज कुमार ने आज अपराह्न ठीक ३.५५ पर स्थानीय जिला कलेक्टर कार्यालय में निवर्तमान कलक्टर मंजू राजपाल से कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रशासक, जिला कोषागार तथा मत्स्य पालन विकास अभिकरण के कार्यकारी निदेशक का कार्यभार भी ग्रहण किया।
Friday, April 20, 2007- मुख्यमंत्री वसधरा को वीमन टुगेदर अवार्ड के लिए दी बधाईयां
Thursday, April 19, 2007- ग्रामीणों को रास आ रही है कलक्टर की संध्याकालीन चौपालें
- गेर-शिल्पा चुम्बन मामले पर प्रतिक्रिया ने लिया नया मोड, एक इस्तगासा और दायर
- गौरव सैनानियों के आश्रितों हेतु प्रधानमंत्री छात्रावृत्ति योजना
- अवैध वाहनों की सघन जाँच का अभियान २१ अप्रेल से, प्रभावी संचालन के निर्देश
- बांसवाडा जिले में शिक्षा के नाम पर बच्चों और अभिभावकों के साथ खुली धोखाधडी, उपभोक्ता संगठन और प्रशासन की मौन सहमति
- बांसवाडा में ९ मई से श्रीयंत्र प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह, नई पीढी को प्राच्यविद्याओं का प्रशिक्षण देने १७ मई से प्रशिक्षण शिविर
Wednesday, April 18, 2007- वनांचल में प्रणयोल्लास का वार्षिक पर्व अखातीज
अक्षय तृतीया प्रणयोल्लास का वार्षिक महापर्व होता है जब हजारों तरुणियां और तरुण दाम्पत्य सूत्र में बंध कर नई जिन्दगी की शुरुआत करते हैं। वनवासियों की विचारधारा और मूल परिवेश उदात्त भावों से भरा होता है। अपनी जीवनशैली में युधिष्ठिर की ईमानदारी , भीम जैसी बलिष्ठ काया तो अर्जुन जैसा लक्ष्य संधान भाव रखते हैं। इनमें नहीं हुआ करती-खुद के लिए संचय की प्रवृत्ति। इनके निशाने अर्जुन की तरह सधे हुए होते हैं , उसी तरह जीवन के विविध आनंद एवं आत्मतोष पाना ही इनके चरम संधान का विषय है। लोकवाद्यों की धुनों पर लोक नृत्यों का आनंद यहां की परम्परा का अह्म हिस्सा है।
Tuesday, April 17, 2007- दिल्ली और बीकानेर के मध्य द्रुतगामी रेल सेवा शुरु की जाएः धमेन्द्र
बीकानेर सांसद धमेन्द्र ने केन्द्रीय रेल मंत्री को पत्रा लिखा
- औद्योगिक सलाहकार एवं सर्वाधिकार समिति की बैठक २४ को
- सामाजिक बुराइयों के विरूद्घ सामूहिक प्रयास आवश्यकः ताराचंद भगोरा
बाल विवाह व सामाजिक बुराईयों के विरूद्घ जनजागरण हेतु कार्यशाला
सामाजिक व्यवस्था पर दुष्प्रभाव डालता है बाल विवाहः मंजू राजपाल
Monday, April 16, 2007
- E-Bikes - launched by ACE Corporation Ltd in Delhi: Riya Sen launched E-Bike
To set up a new manufacturing plant in Gujarat also
Thursday, April 12, 2007- बांसवाडा... चाहे जहाँ जमाओ डेरा और मस्ती से रहो, मैदानों और सडकों किनारे बेतरतीब पसरे हैं डेरे
राजस्थान का बांसवाडा जिला ऐसे लोगों के लिए स्वर्ग है। परायी धरती पर ठाठ से रहने वालों की सेवा में बांसवाडा शहर बहुत उदार है। यह समूचा इलाका वह पुण्य भूमि है जिसके बारे में कहा जाता है- ’सबै भूमि गोपाल की।‘
पूरा शहर और आस-पास का इलाका अतिक्रमणों और अतिक्रमणकारियों तथा भू माफियाओं के लिए खुले चरागाह के रूप में मशहूर है ही, पिछले कुछ समय में सार्वजनिक क्षेत्रों पर भी अस्थायी रैन बसेरे अपनी संख्या लगातार बढाते जा रहे हैं।
- कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र संचालन का जिम्मा निजी संस्था को सशर्त देने का प्रस्ताव
- ई-समाधान एवं जन सुनवाई 28 अप्रेल को
- वणौरी सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
- अनुपस्थित अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश