जयपुर, 23 जनवरी। लोकायुक्त संस्था की विद्यमानता एवं कृत्यों की जानकारी देने के लिये लोकायुक्त न्यायमूर्ति जीएल गुप्ता की उपस्थिति में 25 जनवरी को भरतपुर में शिविर का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए लोकायुक्त कार्यालय के सचिव आरके बंसल ने बताया कि शिविर के दौरान मध्यान्ह 2 से 3.30 बजे तक गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई है जिसमें शिकायतों की सुनवाई की जायेगी।
उन्होंने बताया कि सायं 4.30 से 5.30 बजे बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक होगी।
लोकायुक्त सचिव ने बताया कि आम जन लोक सेवकों के विरूद्घ पद के दुरूपयोग एवं भ्रष्टाचार की शिकायत निर्धारित प्रपत्र में शपथ-पत्र के साथ मध्यान्ह 2 बजे से 3.30 बजे तक सर्किट हाउस, भरतपुर में लोकायुक्त को व्यक्तिशः प्रस्तुत कर सकेंगे। शिकायत पर पचास पैसे का कोर्ट फीस स्टाम्प चस्पा करना एवं शिकायत के समर्थन में दस रुपये के नॉन ज्यूडीशियल स्टाम्प पर तस्दीकशुदा शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। |