बीकानेर, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर का 29 वां स्थापना दिवस 24 व 25 जनवरी को मनाया जाएगा। अकादमी अध्यक्ष श्याम महर्षि के अनुसार थरपणा उच्छव-2012 के पहले दिन 24 जनवरी को शाम को टाऊन हॉल में विराट राजस्थानी कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमे ख्यातिलब्ध राजस्थानी भाषा के कवि नगराज शर्मा पिलानी, ताऊ शेखावटी सवाईमाधोपुर मुकुट मणिराज कोटा, भागीरथ सिंह झुंझनू, भंवरजी भवंर जयपुर, डॉ कविता किरण फालना, रूप सिंह राजपुरी रावतसर, माधव दरक कुंभलगढ कविता पाठ करेगे। कवि सम्मेलन महापौर भवानी शंकर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि गृह एवं यातायात राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद होगे। 25 जनवरी को अकादमी के मुरलीधर व्यास स्थित मुख्यालय सभागर में थरपणा उच्छव मनाया। 21 राजस्थानी साहित्यकारो, संस्कृति, कला परम्परा से जुडे 21 विभूतियो को आगीवाण सम्मान के सम्मानित किया। समारोह का उद्घाटन राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ बी डी कल्ला करेगे। अध्यक्षता अकादमी अध्यक्ष श्याम महर्षि करेगे। |