बीकानेर (नसं)। गणतंत्र दिवस पर नगर निगम प्रांगण में भव्य समारोह में ध्वजारोहण प्रातः 8 बजे मुख्य अतिथि भवानीशंकर शर्मा महापौर करेंगे। राष्ट्रगान के उपरांत शांति के प्रतीक कबूतरों व रंगीन गुब्बारों को आकाश में छोडा जायेगा। समारोह स्थल एवं गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर नगर निगम द्वारा विशेष साफ सफाई के साथ साथ विद्युत सजावट, पुष्प सजावट होगी। समारोह में नगर निगम के कार्मिक शंकरलाल प्रजापत, जवाहरलाल जोशी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम बीकानेर द्वारा कोटगेट, गोगागेट, नत्थूसर गेट, जस्सूसर गेट व शीतलागेट तथा मुख्य कार्यालय सहित क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर व दक्षिण पर आकर्षक विद्युत रंगीन सजावट की गई है। राष्ट्रीय पर्व के इस पावन अवसर पर निगम द्वारा डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वाधीनता समारोह में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को मिठाई का वितरण किया जायेगा।
ये होंगे सम्मानित
निगम द्वारा बीकानेर द्वारा खबरएक्सप्रेस.कॉम के स्तम्भ लेखक श्यामनारायण रंगा सहित 40 विशिष्टजनों को साहित्य, समाजसेवा, पत्रकारिता, खेलकूद, रगमंच, फोटोग्राफी आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिये सम्मानित किया जायेगा। ये हैं- लक्ष्मण पुरोहित, रघुवीरसिंहभाटी, रामचन्द्र स्वामी, मिथुन चावंरिया, किशोरदास गांधी, नवल किशोर राठी, किशोरसिंह राजवी, विजय कोचर, सुभाष भोला, हाजी महबूब अली कोहरी, श्रीमती मधु खत्री, श्रीमती शकीना बेगम, बी.एल. नवीन, इकबाल हुसैन, मुरलीमनोहर के. माथुर, नवरतन किराडू, डॉ. राजनारायण व्यास, श्रीमती राजकुमारी मारू, डॉ. कल्पना शर्मा, जुगल किशोर पुरोहित, डॉ. भगवानदास किराडू, लक्ष्मीनारायण रंगा, भंवरलाल व्यास, जगमोहन सक्सेना, अनिरूद्धसिंह उमट, मो. इरशाद, जयभगवान उपाध्याय, आर.सी. सिरोही, मनीष पारीक, गुलाम रसूल, विनोद भोजक, कुमारी दीपिका यादव, वासुदेव सारस्वत, राजकमल शर्मा, सुश्री नूतनवती, मोखराम धारणिया, शिवशंकर छंगाणी, डॉ. अशोक कुमार बोहरा और मनोज व्यास।
निगम कर्मचारी व अधिकारी जो सम्मानित होंगे वे हैं- विजेन्द्र कुमार कामरा, मनोज शर्मा, सत्यप्रकाश काकडा, रामेश्वर स्वामी, नरेन्द्र बिस्सा, सुखेदव राज, हडमान मोची, शंकर प्रजापत, लालचंद सेवग, भंवरदीन, जुल्फिकार बागवान, प्रेम कुमार तंवर, किशन गोपाल पुरोहित, श्रीमती कान्ता, चुन्नीलाल मीणा, चेतन, गजराज, सुरेन्द्र पुत्र विश्वालाल, सुरेन्द्र पुत्र दूलीचंद, घनश्याम, जयनारायण, ईश्वर, विनोद, नत्थू और कन्हैयालाल। |