बीकानेर, गणतंत्र दिवस पर नगर विकास न्यास द्वारा दिये जाने वाले पुरस्कारो की घोषणा कर दी गई है। न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर न्यास द्वारा दिये जाने वाले पुरस्कारो मे एलपी तैस्सीतोरी पुरस्कार राजस्थानी गद्य में प्रमोद कुमार, पींथल पुरस्कार राजस्थानी पघ मे रवि कुमार, मेथिलीशरण गुप्त हिन्दी मे किशन लाल, अन्य भाषा पुरस्कार मोहम्द हनीफ शमीम, नाट्य कर्मी पुरस्कार कृष्ण कुमार को दिया जाएगा। उधोग जगत् मे उधोग श्री पुरस्कार सोहनलाल गट्टाणी व जुगराज दफ्तरी, कला क्षेत्र मे हिसामद्ीन उस्ता पुरस्कार आलम सिन्धी व नौशद अली को, करणी सिंह खेल पुरस्कार भुवनेश को समाज सेवा पुरस्कार मुकेश अग्रवाल को अल्लाह जिल्लाईबाई संगीत पुरस्कार अनवर अजमेरी, सुशील छंगाणी को दिया जायेगा। वही न्यास कर्मचारियो ललित मोहन शर्मा, भूपेन्द्र कुमार, रामजस पूनिया, रतन पारीक, आसाराम किराडू, राजकुमार मारू व मुनीर अली को सम्मानित किया जायेगा।
|