बीकानेर, भारतीय जीवन बीमा निगम की सी.ए.बी.(वृतिक अभिकर्ता शाखा) ने बीकानेर वित्तीय वर्ष 2011-12 में शानदार कार्य करते हुए पिछले वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक पॉलिसियां की है।
शाखा प्रबंधक मनोज पारीक ने बताया कि बीते वितीय वर्ष में शाखा ने 3914 पॉलिसियां की थी जबकि इस वितीय वर्ष के अंत तक 4149 पॉलिसी विभिन्न अभिकर्ताओं के माध्यम से की गई है। शाखा के अभिकर्ता पूर्णाराम कुम्हार ने 446 पॉलिसियां कर बीकानेर जिले में सबसे अधिक पॉलिसियां करने वाले अभिकर्ता का सम्मान प्राप्त कर शाखा का गौरव बढाया है। शाखा के विनोद कुमार माथुर ने 15 लाख रुपए से अधिक प्रथम प्रीमियम अर्जित कर प्रीमियम आधार पर शाखा में पहला स्थान अर्जित किया है। शाखा के गोपाला राम गोदारा ने 233 पॉलिसी व 13 लाख 43 हजार रुपए प्रीमियम हासिल कर शाखा में प्रीमियम व पॉलिसी दोनों के आधार पर द्वितीय स्थान पाया है।
शाखा प्रबंधक पारीक ने बताया कि शाखा के मुख्य जीवन बीमा सलाहकार किशन इणखिया द्वारा 534 पॉलिसी व 16 लाख 95 हजार प्रीमियम राशि जमा करवाने के साथ शाखा में प्रथम स्थान हासिल किया है। शाखा ने बीते वर्ष दो गांवों सूडसर व टेऊ सूडसर को बीमा ग्राम घोषित करवाया है। दोनों गांवों के विकास पर 25-25 हजार रुपए व्यय किए जाएंगे।
|