Tuesday 18 Jun 2013Sign In   New Member: Sign Up  RSS


Home >News >> Business
आम बजट आकंडों का माया जाल-भाजपा

      16 Mar 2012                 Add comment       Mail        Print       Write to Editor   

बीकानेर, केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी द्वारा शुक्रवार को लोकसभा में पेश किये गये वर्ष 2012-13 के आम बजट पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा पदाधिकारियों व विधायकों ने अपनी बजट प्रतिक्रिया में आम बजट को आमजन, किसान, गरीब मजदूर सभी वर्गो के लिए विरोधी बताते हुए बजट को मात्र आंकडों का मायाजाल बताया है। बजट प्रतिक्रिया में बताया कि इस आम बजट से न तो देशशवासियों का व न ही देश का भला होने वाला है। मंहगाई की मार से जूंझ रहे देशवासी इस बजट से और आर्थिक बोझ के तले दब जाएगें। बजट प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कोलायत विधायक देवीसिंह भाटी ने कहा कि सरकार ने महंगाई से त्रस्त जनता पर और बोझ डाल दिया है। ब्राडेड कपडे व सोने में बढोत्तरी से आमजन पर खासा प्रभाव पडेगा। सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में महज आंकडों की हेराफेरी की गई है। इससे पहले से पिस रही जनता और पिसेगी। शहर भाजपा अध्यक्ष शशि शर्मा ने बजट को किसी भी वर्ग के लिये हितकारी नहीं बताते हुए महंगाई के दौर में दोहरी मार वाला बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने केवल पिछले बजट में हेराफेरी कर जनता को भ्रमित किया है। देहात भाजपा के मीडिया प्रभारी सुनील बांठिया ने कहा कि सोना महंगा होने से स्मगलिंग की आशंका बढ जायेगी साथ ही विदेशी कंपनियों के भारत में आने से न सिर्फ भारतीय व्यापार प्रभावित होगा बल्कि विदेशी कंपनियों का हस्तक्षेप भारत में बढेगा। देहात भाजपा अध्यक्ष रामगोपाल सुथार व पूर्व अध्यक्ष जालमसिंह भाटी ने बजट को आमजन के लिये महंगाई से त्रस्त वाला बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में आमजन से संबद्ध रखने वाली अनेक वस्तुओं पर कर लगाकर महंगाई को बढावा दिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुमताज अली भाटी ने कहा कि आम बजट रोटी कपडा और मकान तीनों महंगे होने से आमजन के समक्ष आर्थिक समस्याऐं उत्पन्न होगी। जीविकोपार्जन के लिये पार पाना मुश्किल होगा। बजट में नया कुछ भी नही है। जिससे देश आमजन का भला हो। भाजपा महामंत्री विजय आचार्य ने बजट प्रतिक्रिया में बताया कि बजट में आमजन के साथ देश के किसी वर्ग को राहत नही मिली है। बजट नाकारा है। बजट को देखे देशवासियों को निराशा हाथ लगी है।


बजट आमजन हितकारी-कांग्रेस
बीकानेर, केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट को कांग्रेस ने आमजन हितकारी बताते हुए विकासोन्मुख बताया है। कांग्रेस पदाधिकारियों वजन प्रतिनिधियों ने बजट प्रतिक्रिया में बताया कि इस आमबजट से देश की आर्थिक प्रगित होने के साथ देश का आर्थिक ढाचा मजबूत होगा। गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने आम बजट में आयकर छूट में सीमा बढाना, जीवन रक्षक दवाइयां सस्ती करने जैसे कदम आमजन को राहत पहुंचाने वाले है। वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ.बी. डी. कल्ला ने बजट को स्वागत योग्य बताया। उन्होंने कहा कि एज्युकेशन लोन के लिये अलग फण्ड बनाना, सर्विस टैक्स मे बढोत्तरी, गैसे करोसीन पर सब्सिडी जैसे निर्णय सभी वर्गों को फायदा दिलाने वाले है। न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को ब्याज में तीन फीसदी की छूट देना, आयकर छूट की सीमा बढाना तथा सिगरेट गुटखे आदि महंगा करना उचित निर्णय है। शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष बाबू जयशंकर जोशी ने बजट को आमजन के लिये लाभकारी बताते हुए कहा कि आम बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। विशेषकर किसानों, बुजुर्गों तथा मध्यम वर्ग को फायदा देने की अनेक योजनाएं चलाई जायेगी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अनवर अजमेरी ने आम बजट को विकासशील और जनहितकारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी विकास के लिये बजट राशि को बढाना सराहनीय कदम है। महापौर भवानी शंकर शर्मा ने कहा कि बजट के प्रावधानों में व्यापारियों, किसानों, गरीब तबके के लोगों का ध्यान रखकर सप्रंग सरकार ने अपनी जन हितकारी नीति को जाहिर किया। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने कहा कि विकास दर में बढोत्तरी की योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य पर ध्यान, आयकर सीमा में छूट जैसे प्रावधानों को केन्द्रित करके वित्त मंत्री द्वारा बनाया गया बजट स्वागत योग्य है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बजट को विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि बजट में सभी वर्गों का याल रखा गया है। इस बजट से निश्चित रूप से महंगाई कम होगी और आमजन को बहुत राहत मिलेगी।


बजट पर आमजन की मिलीजुली प्रतिक्रिया
बीकानेर, वित्त मंत्री द्वारा लोकसभा में पेश किये गये आम बजट पर आमजन के साथ व्यापारियों, उधोगपतियों व विभिन्न क्षेत्रों के लोगो ने मिलजुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। किसान नेता जय नारायण व्यास ने बजट को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि बजट में ऐसा कुछ भी नही है। जिससे किसानों का भला हो।  व्यवसायी पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक ने एक ओर जहां आयकर सीमा में छूट का स्वागत किया है तो वहीं हवाई सेवाएं, होटल किराये, एसी सुविधाओं वाले अस्पताल में बढोत्तरी को आमजन के लिये अहितकारी बताया। गृहिणी मीना जोशी ने कहा कि सोना, फोन का बिल, केबल आदि महंगे करने से आमजन को महंगाई से त्रस्त होना पडेगा। समाजसेवी किशन ओझा ने कहा कि यह बजट आम आदमी के साथ धोखा है। इनकम टैक्स की सीमा में बढोत्तरी पर्याप्त नहीं है। अर्थशास्त्री सुश्री अरूणा त्यागी ने विश्व व्यापी मंदी के दौर में मंहगाई से पीडित जनता को कुछ राहत की उ मीद थी जो इस बजट से किसी भी तरह पूरी नहीं होती है। लगता है ममता दीदी को एक और मुददा मिलेगा। युवाओं के लिए कुछ नहीं है। आयकर में छूट उंट के मुहं में जीरे के समान है। व्या याता नीतिसिंह ने ब्राण्डेड कपडों, शादी समारोह, फ्रीज एसी सोना, सफर, खाना महंगा करना आमजन के लिये हितकारी नहीं है। व्या याता पी.के. तोषनीवाल का कहना है कि आयकर सीमा में छूट की बढोत्तरी को उचित बताया, लेकिन आमजन की चीजों में की गयी बढोत्तरी से महंगाई से जूंझ रही जनता पर और बोझ पडने की बात कही। राजस्थान ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश महामंत्री भवानीशंकर व्यास ने कहा कि बजट आम जनता को आहत देने वाला है। बजट में सेवाकर एवं उत्पादनों में वृद्धि से महंगाई बढेगी। फोटोग्राफर दिनेश गुप्ता के अनुसार बजट में नया कुछ नही है। युवाओं के लिए भी विशेष राहत नही है। आमजन को दरकिनार कर बजट को तैयार किया गया। व्यवसायी विजय रांका के अनुसार बजट में वित्त मंत्री ने व्यापारियों व उधोग पतियों को एक हाथ से कम देकर दूसरे हाथ से अधिक लिया है। इस बजट से देश ने व्यापार व उधोग जगत को विशेष राहत नही मिलने वाली है। बीएससनएल कर्मचारी नेता कमल सिंह गोहिल के अनुसार बजट में कर्मचारियों के लिये कुछ खास नही है। हर चीज के मंहगे होने से समाज का हर वर्ग प्रभावित होगा।




Tags: Bikaner BJP, Bikaner Congress



Post Your Comments to this News Posting Rules





Practice Objective Question for GK
Search By Word  
Search By Date
Related Tags : Dr Chndrabhan, Bikaner Congress, Rajasthan Congress, Rajasthan Congress, Dr Chandrabhan, Tanveer Malawat, Yashpal Gehlot, Bikaner BJP, B D Kalla, Shashi Sharma, Satish Punia, MLA Vishwanath, Vijay Acharya, Congress, BJP, Politics
  
» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 


S B B J karni nagar Branch Opening
More Photo
Search hindi - English word definition online at PleagianDictionary.com
Insight : 
Home | Business | Entertainment | Celebrity | Sports | Education | Health | Sci-Tech | National | World | Article | Photo Gallery | Video Gallery | E-card | Forums | Camel Festival | Vartmaan Sahitya | Nagar Ek - Nazaare Anek
Company : 
About Us | Feedback | Advertise with us | Terms of use | Privacy Policy | Archives | Sitemap | Can't See Hindi? | News Ticker | RSS | KhabarExpress on Mobile
Our Network : 
RajB2B.com
UniqueIdea.net
PelagianDictionary.com
PelagianSoftwares.com
HindiNotes.com
Follow us on : 
   Twitter   Facebook   Orkut
Copyright @ 2010 Natraj Infosys All rights reserved