महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है
महिला मोर्चा जयपुर में एक बड़ा सम्मेलन करने
बीकानेर। राज्य में जिस तरह महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है वह शर्म की बात है। आज राजस्थान महिला उत्पीडऩ के मामले में देश में नंबर वन की स्थिति में है। देश के रक्षक ही भक्षक बन गये है। इसके लिये महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़कों पर उतकर कर कांग्रेस सरकार की विफलता का आईना आमजन को दिखायेगी। संवाददताओं से रूबरू होते हुए महिला भाजपा मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा ने क हा कि 18 अक्टुबर को महिला मोर्चा जयपुर में एक बड़ा सम्मेलन करने जा रही है, जिसमें राज्य की कांग्रेस की नाकाम सरकार को उखाड़ फैकने का शंखनाद करेगी। इस सम्मेलन में 516 मंडलों की सदस्य, महिला मोर्चा की जिला,देहात,बूथ स्तर की कार्यकारिणी,सांसद,विधायक आदि शामिल होंगे। शर्मा ने कहा कि इस दफा भी भाजपा जीताऊ कार्यकर्ताओं को टिकट देगी। शर्मा ने कांग्रेस के मंत्रियों द्वारा महिलाओं पर किये गये अत्याचार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधी कोई भी हो उसकी जगह जेल में होनी चाहिये।