बीकानेर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्व विद्यालय के तहत राज्य में पांच नए कृषि विज्ञान केन्द की अतिरिक्त स्वीकृति दी है।
राज्य म बाडमेर के गुढामलानी,नागौर के मौलासर,चूरू के चांदगोठी और जयपुर के कोटपूतली और जोधपुर के फलौदी में नए केन्दों को मंजूरी दे दी है। बीकानेर व जैसलमेर जिल में शीघ्र ही एक-एक ओर केन्द्र खुलने की संभावना है। नए कृषि विज्ञान केन्द्रों के खुलने से राज्य में अब 19 कृषि विज्ञान केन्द्र हो गए हैं। |