बीकानेर, विकिरण जैविकी से मानव जीवन पर पड रहे दुष्प्रभावों तथा वर्तमान में रेडियेशन लिकेज, मोबाईल टावर, रेडियोथैरिप व एटोमिक वार आदी ज्वलन्त में विषयो को लेकर बीकानेर के वेटनरी कॉलेज ऑडिटोरियम में 24 व 25 जनवरी को दो दिवसीय विकिरण जैविकी पर अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन इमर्जिगं फ्रंटियर्स एण्ड चैलेन्जेज इन रेडियशन बायोलोजी आयोजित होगा। इस सम्मलन में जापान, फ्रंास, अमेरिका, कनाडा, ओमान सहित देश विदेश के लगभग 250 कैन्सर व विकिरण वैज्ञानिक भाग लेंगे। बधुवार को पत्रकार वार्ता में डूंगर कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग के वरिष्ठ व्याख्याता एवं आयोजन सचिव डॉ राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि डूंगर कॉलेज प्राणी शास्त्र विभाग एवं महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वधान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देश विदेश से आऐ कैन्सर व विकिरण वैज्ञानिक पत्रवाचन पोस्टर वीडियो विज्यूअल, फोटोग्राफ आदी के माध्यम से विकिरण जैविकी से मानव जीवन पर पडे रहे दुष्प्रभावों, अनुसंधान आदी पर शोध परक जानकरियां रखेगें। सम्मेलन के दौरान सात सत्र आयोजित होंगे।
ये लेंगे भाग
विकिरण जैविकी हो रहे दो दिवसीय अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन में जापान के निगाटा विश्वविद्यालय के डॉ टेट्सूया कोनिशी, जापान की ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेडियोलोजिकल साइंस के डॉ हिरोहिका याजिमा, कनाडा के कार्मेल मदसिल एवं डॉ कोलिन सेमूर, अमेरिका के रील टॉउनर, एवं डॉ पेपिनेनी, कोरिया के संग की जो सहित विश्व वैज्ञानिक भाग लेंगे। भारत से डिफैंस लैब जोधपुर, भाभा अनुंसाधन केन्द्र बम्बई के डॉ बीएन पाण्डे, डॉ भीलवाडे, डॉ नितिन मोहन गांधी, सहित दस वैज्ञानिको का एक दल, तमिलनाडू, केरला आदी से कैन्सर एवं विकिरण वैज्ञानिक इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए 23 जनवरी तक बीकानेर पंहुच जाएगें।
डॉ पी के गोयल को लाइफ टाइम एचीवमेन्ट अवार्ड
विकिरण जैविकी पर होने वाले दो दिवसीय अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर इण्डियन सोसायटी फोर रेडियशन बायोलॉजी के प्राणी शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ पीके गोयल को लाइफ टाइम एचवीमेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन सचिव के अनुसार सम्मेलन में अन्तिम सत्र के दौरान तीन युवा वैज्ञानिकों का चयन कर उन्हे सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पांच सर्वश्रेष्ठ पोस्टर का चयन कर रहे उन्हे भी सम्मानित किया जाएगा।
डॉ चन्द्रभान करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन
विकिरण जैविकी पर 24 व 25 जनवरी को होने वाले अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान करेंगे। विशिष्ट अतिथि राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ बी डी कल्ला व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भोपाल के संयुक्त सचिव डॉ जीएस चौहान होंगे। अध्यक्षता महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जीआर जाखड करेंगे। आयोजन सचिव पुरोहित के अनुसार सम्मेलन के समापन समारोह के मुख्य अतिथि वेटनरी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एके गहलोत होंगे। जिला कलक्टर डॉ पृथ्वी व डॉ तनवीर मालवत विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो जीआर जाखड करेंगे। |