बीकानेर, स्टूडेण्ट फैडरेशन ऑफ इण्डिया से सम्बद्ध कार्यकताओ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राजकीय डूंगर महाविद्यालय, एमएस कालेज तथा राजकीय विधि कॉलेज को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय का संघटक कॉलेज बनाने, एमजीएस विश्वविद्यालय को बजट आंवटित करने आदी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। एसएफआई राज्य कर्मटी के सदस्य विप्लव व्यास के नेतृत्व में एसएफआई छात्रो ने राज्य सरकार की उदासीनता पर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियो ने बंद पडे छात्रवास व नव निर्मित छात्रावासो में छात्रो को प्रवेश देने, डूंगर कॉलेज में स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति की मांग की। इस अवसर पर डूगर कॉलेज के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व प्रदेश कमेटी सदस्य अजित सिंह सोलंकी, राजेन्द्र कुमार नायक, वासुदेव बिश्नोई आदी भी उपस्थित थे। |