बीकानेर, राजस्थान राज्य भारत गाईड स्थानीय संघ द्वारा गुरूवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर फोर्ट स्कूल मदान में स्काउट गाईड रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न स्कूलो के स्काउट, गाईड व कब बुलबुल ने भाग लिया। इस आवसर पर स्काउट गाईड व कब-बुलबुल ने प्रार्थना, झंडा गीत, स्वागत गीत, देश भक्ति, सामूहिक गीत-नृत्यो की मनमोहक प्रस्तुतिया दी। रैली के अवसर पर स्काउट गाईड ने विभिन्न तरह के पिरामिड बनाये तथा साहसिक प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी थी। संघ के अशोक खन्ना ने स्वागत भाषण दिया। केसरीचंद एवं देवानंद पुरोहित ने स्काउट गाईड रैली के महत्व पर प्रकाश डाला। |