Home > News >> Education | लक्ष्य- मेहनत से सफलता निश्चित - डॉ कल्ला
|
| 25 Jan 2012
Add comment Mail
Print
Write
to Editor
|
बीकानेर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ बुलाकी दास कल्ला ने कहा है कि जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय विद्यार्थी जीवन है। विद्यार्थी इस समय का सदुपयोग कर अच्छी संस्कार प्राप्त कर जीवन की ऊंचाईया प्राप्त करे। बधुवार को बेसिक महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह के अवसर पर उन्होने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर व कडी मेहनत करने से सफलता निश्चित हैं। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के प्रो गंगाराम जाखड ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में संभलकर चलना जरूरी है। विद्यार्थी संस्कारपरक शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में भागीदार बने। समारोह की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षता करते हुए जर्नादन कल्ला ने कहा कि विद्यार्थि जीवन मे शिक्षा के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी हैं। इससे तन व मन के साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। इससे पूर्व महाविद्यालय प्रबंध समिती के सचिव नारायण दास व्यास ने महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय प्राचार्य प्रंशात बिस्सा तथा प्रबंध समिति के रामजी व्यास ने अतिथियों को साफा पहनाकर व स्मृति चिन्हे प्रदान कर अभिनंदन किया। सम्मान समारोह में महाविद्यालय की शैक्षिणक व खेलकूद प्रतिभाओं तथा छात्र संघ पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। |
|
|
Post Your Comments to this News Posting Rules
|
|
 |
|
|
| | Related Tags : M N Homeopathic College, MGSU, Gangaram Jhakhad, IAS Dr Prithviraj, Basic P G College, Prashant Bissa, Ramji Vyas, Narayan Das Vyas, Basic School, Jan, Brijratan Mohta, Mohta Hospital, Dunger, Herbal Plants |
|
| |
|
 |
Brahmkumari's 75th platinum jubilee celebration began with lighting candles | | More Photo |
|
|