नोहर,13 फरवरी (मालचन्द व्यास) राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की बैठक उप शाखाध्यक्ष पतराम सिहाग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं का निकट भविष्य में समाधान न होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपार्जित अवकाशों का इंद्राज सेवा पंजिकाओं में करने, 2005 से अब तक नियुक्त शिक्षकों के मेडिकल एवं पोलिसी के प्रकरण तथा अंशदायी पेंशन स्कीम का विरोध करने, पीएल चिकित्सा बिलों का भुगतान शीघ्र करने आदि की मांग की गई। बैठक में अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के आहवान पर 28 फरवरी को एक दिन की हडताल व सामुहिक अवकाश रखकर समर्थन करने का निर्णय लिया गया। |