बीकानेर, सडक सुरक्षा यातायात सप्ताह के अर्न्तगत शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिला से आए स्काउट रोवर्स-रेंजर्स ने शहरवासियो को रैली के माध्यम से यातायात जागरूकता का संदेश दिया। स्टेट डेजर्ट ट्रेकिंग यूथ प्रोग्राम के तहत डेजर्ट ट्रेकिंग शिविर में भाग ले रहे करीब 250 रोवर्स-रेंजर्स ने सुरिक्षत जीवन के लिये यातायात जागरूकता रैली फोर्ट स्कूल मैदान से प्रारभ्भ हुई। जो राजीव मार्ग, केईएम रोड, सार्दुल सिंह सरिकल, पब्लिक पार्क, कलेक्ट्रेट होती हुई बिश्नोई धर्मशाला पंहुचकर सम्पन्न हुई। रैली को प्रोदशिक परिवहन अधिकारी मुकुल राज, अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी विनोद कुमार, यातायात निरीक्षक फूलचन्द मीणा, स्काउट-गाईड मंडल सचिव अशोक खन्ना, ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त शंकुतला वैष्णव ने बताया कि रैली में बीकानेर, अजमेर, भरतपुर, झुंझनू सहित 21 जिलो के करीब 250 रोवर्स-रेंजर्स रैली में शामिल हुए। रोवर्स-रेंजर्स ने तरिषितयो पर लिखे संदेशो, बनैर तथा पोस्टर वितरित कर यातायात जागरूकता का सन्ेदश दिया। रोवर्स-रेंजर्स ने बिश्नोई धर्मशाला में चल रही यातायात सुरक्षा प्रदर्शनी को भी देखा। इस अवसर पर प्रोएलएन खत्री, बृज मोहन, झुंझनु के सीओ स्काउट मानवेन्दु सिंह भी उपस्थित थे।
जुनागढ की भव्यता को निहारा
स्टेट डेजर्ट ट्रेकिंग यूथ प्रोगाम के तहत आयोजित शिविर में भाग लेने बीकानेर आऐ प्रदेश के विभिन्न जिलों के रोवर्स-रेंजर्स ने जूनागढ प्राचीर की भव्यता को निहारा। सीओ स्काउट मानवेन्दु सिंह के अनुसार डेजर्ट ट्रेकिंग कार्यक्रम के तहत रोवर्स-रेंजर्स ने जूनागढ का भम्रण कर इसकी ऐतहासिक, खूबसूरती व कलात्मकता को करीब से पहचाना।
|