बीकानेर, जिला प्रशासन ने तेज गर्मी के मद्देनजर जिले के निजी व राजकीय विद्यालय 9 जुलाई से शुरू करने का निर्णय लिया है। सभी निजी व राजकीय विद्यालय 8 जुलाई तक बंद रहगे।
जिला कलटर रामदेव गोयल ने एक आदेश जारी कर जिले म तेज गर्मी व लू के मद्देनजर सभी निजी व राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को आगामी शिक्षा सत्रा 9जुलाई, 2012 से प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हो। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। अवकाश के दौरान शिक्षक व अन्य कर्मचारी नियमित रूप से स्कूलों म आयगे, उनका अवकाश नह रहेगा।
|