Home > News >> Education | युवा राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को मजबूत करें - चन्द्र भान
|
| 24 Jan 2012
Add comment Mail
Print
Write
to Editor
|
बीकानेर, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.चन्द्र भान ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, युवाओं को चाहिए कि वे राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को मजबूत करें तथा देश के विकास में सहभागी बनें। मंगलवार को कॉलेज शिक्षा निदेशालय और बी.जे.एस.रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय के सौजन्य से ’’साम्प्रदायिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता के लिए युवा ’’ विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना की दो दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप मे बोल रहे थे। डॉ. चन्द्रभान ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि भाषा, जाति, धर्म व क्षेत्रियता के नाम पर देश में अराजकता फैलाने वालों के विरुद्घ ऐसा माहौल बनाए की उनके हौसले पस्त हो जाए और हमारा वतन पूरे विश्व में साम्प्रदायिक सौहार्द व भाई चारे के रूप में एक अलग मिसाल बने* कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए राज्य वित आयोग के अध्यक्ष डॉ.बुलाकी दास कल्ला ने कहा कि युवा अपने सकारात्मक सोच और आचरण से विकास और भाई चारे को आगे बढा सकते हैं। कल्ला ने युवाओं से कहा कि वे रचनात्मक सोच विकसित करें । युवाओं ने प्रदेश और देश में स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा अकाल बनाम युवा में जो कार्य किया वह अपने आप में पूरे विश्व के लिए एक मिसाल बनी है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सात्विक विचार, सात्विक भोजन तथा सकारात्मक सोच आवश्यक है। सकारात्मक एवं रचनात्मक विचार के साथ आपसी भाई चारे की भावना से कार्य करने पर ही समाज व देश में विकास संभव है। विशिष्ट अतिथि यातायात एवं गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विद्यार्थियों की उपस्थिति सेवा के जज्बे को दर्शाती है। इससे जुडे लोग समाज में साम्प्रदायिक एकता और शैक्षणिक उन्नयन के लिए नींव के पत्थर के रूप में कार्य कर रहे है । उन्होंने कहा कि छात्रों को चाहिए कि वे अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए कार्य करें। महाराजा गंगासिंह विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गंगाराम जाखड ने कहा कि देश में सद्भावना का माहौल बनाने की दिशा में इकाई के छात्र अच्छा कार्य करें। युवाओं को विघटनकारी तत्वों से सजग रहना होगा। इस अवसर पर नगर विकास न्यास के अध्यक्ष मकसूद अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लोग पूरे देश में कौमी एकता और साम्प्रदायिक एकता का इंकलाब ले आए इसके लिए बीकानेर इकाई के सदस्यों को पूरे देश में शिविर आयोजित करने चाहिए। उर्दू अकादमी के अध्यक्ष एच.आर. नियाजी ने कहा कि दूसरों के लिए जीना एक कला है, सेवा योजना इकाई द्वारा साम्प्रदायिक सद्भाव का जो विषय लिया गया है वह प्रासंगिक है। रामपुरिया जैन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से प्रकाशित स्मारिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। कॉलेज प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सुनील रामपुरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. बिठ्ल बिस्सा ने कॉलेज की उपल?धयों को विस्तार से बताया। कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक विक्रम सिंह गुर्जर, डॉ.एन.के.व्यास, डॉ. अनंत जोशी ने भी विचार रखे। |
|
|
Post Your Comments to this News Posting Rules
|
|
 |
|
|
| | Related Tags : Dr Chandrabhan, Congress, BJP, Rameshwar Dudi, Kanhaiylal Jhanwar, Bhawani Shankar Sharma, Dr Tanveer Malawat, Surendra Vyas, Heeralal Harsh, Sushama B, NSS, National Service Scheme, BJS Rampuriya Jain College, Bitthal Bissa, NSS, Dr Chandrabhan, Dr B D Kalla, Virendra Beniwal, Dayaram Panwar, Arjunram Meghwal, Bikaner DCC, Rampuria Jain College |
|
| |
|
 |
Brahmkumari's 75th platinum jubilee celebration began with lighting candles | | More Photo |
|
|