10983 view
Add Comment
15 लाख 91 हजार मतदाता कर सकेंगे मतदान
बीकानेर में 1462 मतदान केन्द्र
बीकानेर, बीकानेर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रा में लोकसभा चुनाव 2014 में 15 लाख 91 हजार 425 मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे। विधान सभा चुनाव 2013 में जिले की सात विधानसभा क्षेत्रा और अनूपगढ विधानसभा क्षेत्रा को मिलाकर मतदाताओं की संख्या 15 लाख 9 हजार 105 थीं। बीकानेर संसदीय क्षेत्रा में 82 हजार 820 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने बताया कि बीकानेर लोकसभा सीट के लिए जिले की सात विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के 13 लाख 90 हजार 138 व अनूपगढ़ के 2 लाख एक हजार 287 मतदाता मत डाल सकेंगे। विधान सभा चुनाव 2013 में जिले में 13 लाख 17 हजार 830 मतदाता थे। बीकानेर जिले में 72 हजार 308 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। इनमें 38 हजार 778 पुरुष तथा 33 हजार 530 महिलाएं शामिल है। बीकानेर संसदीय क्षेत्रा में श्रीगंगानगर जिले का अनूपगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रा भी शामिल है। अनूपगढ़ में विधान सभा चुनाव के दौरान एक लाख 91 हजार 275 मतदाता थे जो इस बार संसदीय चुनाव में बढकर 2 लाख एक हजार 287 हो गए। अनूपगढ़ में विधान सभा चुनाव के बाद 10 हजार 012 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
डोगरा ने बताया कि खाजूवाला विधान सभा क्षेत्रा में 10 हजार 548 मतदाता बढ़े हैं। अब यहां एक लाख 81 हजार 505 मतदाता है । इनमें 97 हजार 768 पुरुष व 83 हजार 737 महिलाएं शामिल है। खाजूवाला में पिछले विधान सभा में एक लाख 70 हजार 957 मतदाता थे। जिनमें 91 हजार 870 पुरुष तथा 79 हजार 87 महिला मतदाता थीं।
बीकानेर पश्चिम विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रा में 93 हजार 379 पुरुष तथा 81 हजार 535 महिला मतदाताओं को मिलाकर एक लाख 74 हजार 914 मतदाता थे, जिनमें 12 हजार 409 नए मतदाता जुड़ने से लोक सभा चुनाव में एक लाख 87 हजार 323 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगे। बीकानेर पूर्व विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रा में 15 हजार 712 नए मतदाता जुड़े है । विधान सभा चुनाव 2013 में यहां एक लाख एक हजार 436 पुरुष तथा 90 हजार 116 महिलाओं सहित एक लाख 91 हजार 552 मतदाता थे। वहीं अब यह संख्या बढ़कर 2 लाख 07 हजार 264 हो गई है,।
कोलायत विधान सभा क्षेत्रा में मतदाताओं की संख्या पिछले विधान सभा चुनाव 2013 से 10 हजार 082 बढ़कर एक लाख 98 हजार 929 हो गई है। इनमें एक लाख 7 हजार 90 पुरुष तथा 91 हजार 839 महिलाएं शामिल है। विधानसभा चुनाव 2013 में यहां मतदाताओं की संख्या एक लाख 88 हजार 847 थीं जिनमें एक लाख एक हजार 584 पुरुष तथा 87 हजार 263 महिलाएं शामिल थी।
लूणकरनसर विधान सभा क्षेत्रा में विधान सभा चुनाव के बाद 8 हजार 378 मतदाता बढ़े है, जिससे यहां मतदाताओं की संख्या 2 लाख 452 हो गई है। इनमें एक लाख 6 हजार 459 पुरुष और 93 हजार 993 महिला मतदाता है। लूणकरनसर विधान सभा क्षेत्रा में इससे पहले एक लाख 92 हजार 74 मतदाता पंजीकृत थे। श्रीडूंगरगढ़ विधान सभा क्षेत्रा में विधान सभा चुनाव 2013 में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या एक लाख 96 हजार 529 थी जिनमें एक लाख 3हजार 490 पुरुष तथा 93 हजार 39 महिलाएं शामिल थीं। विधानसभा चुनाव के बाद यहां 7 हजार 382 मतदाता बढ़े है, जिससे इस लोकसभा चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्रा में 2 लाख 3 हजार 911 हो गई है,जिनमें एक लाख 7 हजार 483 पुरुष तथा 96 हजार 428 महिलाएं शामिल है।
नोखा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रा में 7 हजार 797 नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है। जिससे विधान सभा चुनाव 2013 के 2 लाख 2 हजार 957 मतदाताओं की तुलना में अब यहां 2 लाख 10 हजार 754 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
इस बार 1695 मतदान केन्द्र - बीकानेर संसदीय क्षेत्रा में एक हजार 695 मतदान केन्द्र बनाए गए है इनमें से एक हजार 462 बीकानेर जिले के लिए और 233 मतदान केन्द्र अनूपगढ़़ विधान क्षेत्रा के शामिल है। एक हजार पांच सौ 61 मुख्य मतदान केन्द्र और 134 अतिरिक्त मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। खाजूवाला विधान सभा क्षेत्रा के लिए 199 , बीकानेर पश्चिम के लिए 185, बीकानेर पूर्व के लिए 207, कोलायत के लिए 240 मतदान केन्द्र बनाए गए है। लूणकरनसर में 206, श्रीडूंगरगढ़ में 209 और नोखा में 216 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे।