2583 view
Add Comment
बीकानेर के कलाकारों से सजी हॉलीवुड फिल्म का प्रदर्शन
शुक्रवार को राजस्थान में प्रदर्शन शुरू
बीकानेर, बीकानेर के कलाकारों से सजी हॉलीवुड फिल्म 'डिजायर ऑफ द हार्टÓ का शुक्रवार को राजस्थान में प्रदर्शन शुरू हुआ है। जयपुर के आईनोक्स मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म शाम को सवा छह बजे वाले शो में दिखाई जाएगी।
वरिष्ठ रंगकर्मी रामसहाय हर्ष को भेजे संदेश में फिल्म के निर्देशक राजेश के. राठी ने यह जानकारी दी है। राजेश देशनोक के हैं। यह सतीप्रथा पर आधारित फिल्म है जिसमें सागर की छतरियां और हवेलियों के दृश्यों का फिल्मांकन हुआ है। यह ऐसी पहली हॉलीवुड फिल्म है जिसमें बीकानेर के कलाकारों को इतने बड़े स्तर पर भूमिकाएं मिली हैं।
फिल्म में रामसहाय हर्ष, अशोक जोशी, उदय व्यास, दयानंद शर्मा, जयमयूर टाक, भरत राजपुरोहित, अदित शर्मा आदि की विभिन्न भूमिकाएं हैं। बॉलीवुड के मशहूर चरित्र अभिनेता गुलशन ग्रोवर, गायत्री चौधरी आदि ने भी इस फिल्म में भूमिका निभाई है। इसके अलावा मु य पात्र हॉलीवुड से हैं।
Hollywood Movie, Rajathani Artist, Bikaner Shooting, Ramsahay Harsh, Ramsahaya harsh, Gulshan Grover,