बीकानेर (संवाद)। अमन कला केन्द्र द्वारा आगामी 3 जुलाई को टाउन हॉल में सुबह 10 बजे बीकानेर की उभरते हुए कलाकारों को मंच प्रदान करने हेतु नृत्य व गायन प्रतियोगिता बीकानेर की आवाज प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। केन्द्र अध्यक्ष एम.रफीक कादरी ने बताया कि प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर दो वर्गों में होगी।
जूनियर में 3 वर्ष से 15 वर्ष तथा सीनियर वर्ग में 16 से 35 साल तक होगी, लडकियों को जूनियर वर्ग नृत्य में ही प्रवेश दिया जायेगा। आवेदन पत्र रायल स्टूडियो तेलीवाडा, रविन्द्र नर्सिंग होम रानीबाजार, सद्भावना संगीत कला केन्द्र कोहरियान, शर्मा म्यूजिक सेन्टर से प्राप्त कर सकते है। |