Home >News >> Events | जन-नायक मुरलीधर व्यास की जयंती पर लोक-संगीत कार्यक्रम
| | 04 Jul 2012
Add comment Mail
Print
Write
to Editor
|
बीकानेर, नेताजी सुभाष सभा द्वारा जन-नायक दिवंगत मुरलीधर व्यास की जयंती पर 4 जुलाई को रात 9 बजे उनकी प्रतिमा स्थल सुथारो की गुवाड में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। लोकप्रिय मजदूर नेता मुरलीधर व्यास जन-हितैषी राजनीति के साथ ही साहित्य और कला के क्षेत्र में अपने प्रेम के लिए भी जाने जाते थे। उनकी स्मृति में हर वर्ष सुथारो की गुवाड में कवि-सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस बार लोकायन संस्थान के सहयोग से लोक-संगीत के रंगों से सजी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस सांस्कृतिक संध्या में ख्यातनाम कलाकार लोक-संगीत प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर प्रातः 7 बजे सुथारो की गुवाड से रेलवे स्टेशन स्थित उनकी प्रतिमा तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी और वहाँ प्रबुद्ध-जनों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। |
|
|
Post Your Comments to this News Posting Rules |
|

| | | | | Related Tags : Siver line , Bikaner, Railway line , bikaner, Nokha, rajasthan sarkar, keshuri methi, chatargadh, festival, nimal bharat abhiyan, aarti dogra, mahendra singh shekhawat, napasar, rismalsar purohitan, Bikaner Raising Day, IAS trainees | |
| |
 |
Priet Zinta Recieving Award from Rajathan Governer Mr.s Margaret Alva | | More Photo |
|
|