बीकानेर, सरकारी कार्यालयो, शैक्षिणक संस्थाओ, तहसील मुख्यालयो व ग्रामीण क्षेत्रो में 63वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान का गायन एवं उत्कृष्ट कार्यो के लिये कार्मिको को सम्मानित किया गया। प्रारभ्भिक शिक्षा निदेशालय में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।
अतिरिक्त निदेशक एचएच मीना ने ध्वजारोहण किया। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में अतिरिक्त शिक्षा निदेशक पीसी बिश्नोई ने ध्वजारोहण किया। शिक्षा निदेशालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्मिक मथुरा दास उपाध्याश् क लि, पवन चावला क लि, शक्ति सिंह कार्यालय सहायक शभ्भू मोदी क लि, बृज रतन धोबी सहायक कर्मचारी शिवरतन स्वामी व लि, बलवेन्द्र चुघ संगणक, मोहन दास सहायक कर्मचारी बागवान को सम्मानित किया गया। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कुलपति प्रो गंगाराम जाखड ने ध्वजारोहण किया। वेटनरी विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के साथ मनाया गया। कुलपति प्रो ए के गहलोत ने ध्वजारोहण किया। राजस्थान राज्य अभिलेखागार विभाग बीकानेर में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। निदेशक डॉ महेन्द्र खडगावत ने ध्वजारोहण किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उप-निदेशक पशुपालन विभाग, जिला उधोग केन्द्र, महिला एवं बाल विकास, संभागीय आयुक्त कार्यालय, पुलिस महाहनिरीक्षक कार्यालय सहित सभी सरकारी कार्यालयो में गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया व उल्लेखनीय कार्यो के लिये कार्मिको का सम्मान किया गया।
राजकीय डूंगर महाविद्यालय, राजकीय महरानी सुरदर्शना कलेज, राजकीय विधि कलेज, बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय मे गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओ ने देशभक्ति व राजस्थानी लोक गीत व नृत्यो की प्रस्तृतिया दी। राजकीय एमएम सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय फोर्ट सी सै स्कूल, राजकीय सार्दुल सी सै स्कूल, राजकीय महारानी स्कूल, बेसिक सी सै स्कूल, नालन्दा पब्लिक स्कूल, शिशु कमल बाल मंदिर स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। राष्ट्रगान के गायन के साथ विद्यार्थियो ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत व कविताओ की प्रस्तुतिया दी। समारोह मे मेधावी विद्यार्थियो को सम्मानित किया गया। जिले के नोखा, श्रीडूंगरगढ, लूणकरसर, खाजूवाला, कोलयात तहसील मुख्याालयो व ग्रामीण क्षेत्रो में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। |