बीकानेर, 63 वां गणतंत्र दिवस गुरूवार को जिले में राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ समारोहपूर्वक मनाया जायेगा। स्कूलो, कॉलेजो, सरकारी कार्यलयो, स्वंय सेवी संस्थाओ, व्यापार एवं उधोग मण्डलो में देशभक्ति एवं रंगारज सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ गणतंत्र दिवस समारोह डॉ करणी सिंह स्टेडियम मे मनया जायेगा। जिला कलक्टर डॉ पृथ्वी ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। पुलिस, आरएससी, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्रऐ मार्च पास्ट में भाग लेंगे। स्कूली छात्राओ द्वारा राजस्थानी लोकनृत्य भारतीयम् प्रस्तुत किया जायेगा। इस अवसर पर मेघावी छात्र-छात्राओ, खिलाडियो, विभिन्न क्षेत्रो, सरकारी कर्मचारियो को उत्कृष्ट कार्यो के लिये जिला स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। नगर निगम में महापौर भवानी शंकर शर्मा ध्वजारोहण करेगे। इस अवसर पर नगर की विभिन्न क्षेत्रो की प्रतिभाओ को उत्कृष्ट कार्यो के लिये सम्मानित किया जायेगा। नगर विकास न्यास में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद ध्वजारोहण करेगे। गणतंत्र दिवस पर न्यास द्वारा नगर की विभिन्न क्षेत्रो की प्रतिभाओ को पुरस्कार प्रदान किये जाएगे। शिक्षा निदेशालय में आयुक्त आलोक गुप्ता ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिये कार्मिको सम्मानित किया। पुलिस महाहनरीक्षक कार्यालय में आईजीटी गुईटे ध्वजारोहण करेगे। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो जी आर जाखड, वेटनरी विश्वविद्यालय में प्रो ए के गहलोत, राजस्थान राज्य अभिनेखागार विभाग में निदेशक डॉ महेन्द्र खडगावत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त निदेशक डॉ एस एल गोदारा ध्वजारोहण करेंगे। जिले के नोखा, श्रीडूगरगंढ, कोलायत, लूणकरणसर तथा तथा खाजूवाला में तहसील मुख्यालयो पर मुख्य समारोह आयोजित होंगे। ग्रामीण क्षेत्रो में स्थित स्कृलो कॉलेजो, सरकारी कार्यालयो, संस्थाओ के कार्यलयो मे गणतत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया जायेगा।
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जिले भर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किये गये। कानून व्यव्स्था एवं शांति बनाये रखने के लिये जिला पुलिस के साथ आरएसी होमगार्ड के जवानो को समारोहस्थल के साथ मुख्य मार्गो, चौराहो पर तैनात किया गया है। डॉ करणी सिंह स्टेडियम में सुरक्षा के माकूल इतंाजम किये गये है। राजमार्गो पर आने जाने वाले वाहनो की चैकिंग के साथ होटलो, रेस्टोरट, गेस्ट हाऊस, धर्मशालाओ की भी छानबीन की जा रही है। बस अडो व रेलवे स्टेशन के पास भी सुरक्षा व्यवस्थाऐ चाक चौबन्द की गई है। गुप्तचर शाखा द्वारा भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष नजर रखी जा रही है।
|