बीकानेर, नगर निगम के महापौर भवानी शंकर शर्मा ने कहा है कि हमारे देश में जनतंत्र एवं गणतंत्र की जडे गहरी है। यह देश के लोगो के अपासी प्रेम, सौहार्द तथा साम्प्रदायिक सद्भाव के कारण संभव हुआ है। गुरूवार को नगर निगम में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उन्हने कहा कि गणतंत्र की प्रापित के लिये देश के, वीर नेता तथा आमजन कठिन दौर से गुजरे। उन्ही के त्याग एवं बलिदान से यह गणतंत्र मिला। महापौर ने कहा कि साम्प्रदायिकता, आतंकवाद, हिंसा के कारण जनतांत्रिक मूल्यो को खतरा है। गणतंत्र की रक्षा के लिये हमे कृत संकल्पित होना होगा। सभी एकजुट रहे जनता के राज व गणतंत्र की रक्षा करे। इससे पूर्व महापौर ने ध्वजारोहण कर शांति के प्रतीक कपोत आकाश में छोडे। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा शहर की विभिन्न क्षेत्रो की प्रतिभाओ को उल्लेखीय कार्यो के लिये शॉल, साफा, पशिस्त पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी व पार्षदगण तथा आमजन उपस्थित थे।
इनका हुआ सम्मान
खबरएक्सप्रेस.कॉम के स्तम्भ लेखक श्यामनारायण रंगा, लक्ष्मण पुरोहित, रघुवीरसिंहभाटी, रामचन्द्र स्वामी, मिथुन चावंरिया, किशोरदास गांधी, नवल किशोर राठी, किशोरसिंह राजवी, विजय कोचर, सुभाष भोला, हाजी महबूब अली कोहरी, श्रीमती मधु खत्री, श्रीमती शकीना बेगम, बी.एल. नवीन, इकबाल हुसैन, मुरलीमनोहर के. माथुर, नवरतन किराडू, डॉ. राजनारायण व्यास, श्रीमती राजकुमारी मारू, डॉ. कल्पना शर्मा, जुगल किशोर पुरोहित, डॉ. भगवानदास किराडू, लक्ष्मीनारायण रंगा, भंवरलाल व्यास, जगमोहन सक्सेना, अनिरूद्धसिंह उमट, मो. इरशाद, जयभगवान उपाध्याय, आर.सी. सिरोही, मनीष पारीक, गुलाम रसूल, विनोद भोजक, कुमारी दीपिका यादव, वासुदेव सारस्वत, राजकमल शर्मा, सुश्री नूतनवती, मोखराम धारणिया, शिवशंकर छंगाणी, डॉ. अशोक कुमार बोहरा और मनोज व्यास को सम्मानित किया गया। वही विजेन्द्र कुमार कामरा, मनोज शर्मा, सत्यप्रकाश काकडा, रामेश्वर स्वामी, नरेन्द्र बिस्सा, सुखेदव राज, हडमान मोची, शंकर प्रजापत, लालचंद सेवग, भंवरदीन, जुल्फिकार बागवान, प्रेम कुमार तंवर, किशन गोपाल पुरोहित, श्रीमती कान्ता, चुन्नीलाल मीणा, चेतन, गजराज, सुरेन्द्र पुत्र विश्वालाल, सुरेन्द्र पुत्र दूलीचंद, घनश्याम, जयनारायण, ईश्वर, विनोद, नत्थू और कन्हैयालाल निगम अधिकारियो व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
|