बीकानेर, 63वां गणतंत्र दिवस गुरूवार को राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के गायन एवं विभिन्न आयोजनो के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर देश के असर शहीदो, राष्ट्र निर्माताओ का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। देशभक्त एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजन हुए। जिले मे गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह डॉ करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिला कलक्टर डॉ पृथ्वी ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया एवं मार्चफास्ट की सलामी ली। जिला कलक्टर ने ध्वजारोहण कर शांति के प्रतीक कपोत आकाश में छोडे। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओे ने शारीरिक व्यायामा, सामूहिक राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुतिया दी। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा शैक्षिणक प्रतिभाओ, उत्कृष्ट कार्यो के लिये सरकारी कार्मिको, ज्योति योजना के तहत १० महिलाओ को सम्मानित किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर महापौर भवानी शंकर शर्मा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद, सांसद अर्जुन राम मेघवाल, स्वतंत्रता सेनानी झंवर लाल हर्ष, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज टी गुईटे, उप निवेशन आयुक्त डी डी चारण, पुलिस अधीक्षक राकेश सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश जांगीड सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, पुरूष महिलाऐ एवं स्कूली छात्र-छात्राऐ उपस्थित थे।
वन विभाग की झांकी प्रथम
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विभागो की झंाकियो ने भाग लिया। झांकियो में संबंधित विभाग की योजनाओ को मॉल्डस एवं सजीव रूप में प्रदर्शित किया गया। वृक्षारोपण का संदेश देती वन विभाग की झांकी प्रथम् रही। जबकी स्वास्थ्य विभाग बीकानेर जंक्शन स्वास्थ्य रेल दूसरे स्थान पर रही। इनके अलावा नगर निगम, नगर विकास न्यास, जिला साक्षरता समिति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बात विकास विभाग की झांकिया भी गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया।
|