बीकानेर, राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसियेशन जिला शाखा के बनैर तले नर्सिंग कर्मचारियों ने मंगलवार को पीबीएम अधीक्षक कार्याकाल के समक्ष सात सूत्री मांग पत्र के समर्थन में प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष संतोष कंवर के नेतृत्व में नर्सिंग कर्मेचारियों ने लम्बित समस्याओं के निस्तारण की मांग की। संतोष कंवर ने बताया कि नर्सेज कर्मचारी सात सूत्री मांग पत्र को लेकर दिसम्बर से आन्दोलनरत है। धरना, प्रदर्शन व ज्ञापन के बाद आन्दोलन के चरण में मंगलवार को नर्सेत कर्मचारियों ने अपना धुलाई भत्ता मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेजा। आन्दोलन के अगले चरण में २१ फरवरी से जयपुर में क्रमिक अनशन शुरू किया जायेगा। यदि फिर भी उनकी मांगो पर ठोस कार्यवाही नही हुयी तो जिला मुख्यालयों पर आमरण अनशन शुरू किया जायेगा। प्रदर्शन के दौरान नर्सेज कर्मचारी नेता सुरेश मोयल, छोटू राम चौधरी आदी भी उपस्थित थे। |