बीकानेर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत लाभान्वित हो रही प्रसूताओ जननी का घर घर पंहुचकर भौतिक सत्यापन किया जायेगा। भौतिक सत्यापन के लिये चिकित्सा अधिकारियो को घर घर जाकर टोह लेनी होगी। राष्ट्र्ीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम में पारदर्शिता लाने के लिये परियोजना निदेशक ने आदेश जारी किये है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ देवेन्द्र चौधरी के अनुसार एनआरएचएम के तहत संचालित जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम में जननी प्रसूता को निशुल्क प्रसव, निशुल्क दवाओ के साथ परिवहन सुविधा दी जा रही है। जननी सुरक्षा योजना की राशि का प्रावधान भी पूर्व से ह। परियोजना निदेशक के आदेशो के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियो से लेकर विभाग के सभी जिला स्तरीय अधिकारियो, बीसीएमओ, एनआरएचएम डीपीएम, खण्ड समन्यवको, लेखा प्रबंधको, आशा समन्यवको को प्रतिमाह 20 प्रसवो का भौतिक सत्यापन करना होगा। चिकित्सा अधिकारियो को प्रसूताओ को दिये गये सभी तरह के लाभो की जांच करनी होगी। |