2220 view
Add Comment
हैंडलूम एवं हैण्डीक्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन आज
ग्रामोद्योग संस्थान द्वारा आयोजित प्रदर्शनी चलेगी 9 मार्च तक
बीकानेर, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) दुर्गेश कुमार बिस्सा और सहायक निदेशक (जनसंपर्क) विकास हर्ष ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज मैदान में हैंडलूम एवं हैण्डीक्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। आगरा की कृष्णा खादी ग्रामोद्योग संस्थान द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 9 मार्च तक चलेगी।
इस अवसर पर बिस्सा ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लघु और कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों का वैचारिक आदान-प्रदान होगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रदर्शनियां आयोजित होनी चाहिए। प्रदर्शनी संचालक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में तमिलनाडू, उड़ीसा, राजस्थान, असम, बिहार, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर की तवी, चिनान, एम्ब्रोयडरी की साड़ियां, पश्मीना सॉल, जामा स्टोल, कर्नाटक की साड़ियां, मध्यप्रदेश के सूट, उत्तर प्रदेश की जामदानी, जमावर सहित अनेक वस्तुएं अवलोकन और विक्रय के लिए रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा पूर्व में भीलवाड़ा में यह प्रदर्शनी लगाई गई थी।