राजस्थान की महिला पत्रकार को नारी शक्ति पुरस्कार
सम्मान प्राप्त करने वाली राज्य की पहली महिला पत्रकार

नई दिल्ली, 28 फरवरी, 2016। राजस्थान की महिला पत्रकार डॉ. मीना शर्मा को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आगामी 8 मार्च को नारी शक्ति पुरस्कार-2015 प्रदान कर सम्मानित करेगें।
जयपुर निवासी डॉ.शर्मा एक टी.वी. पत्रकार है और भ्रूण हत्या आदि के विरोध में अपनी रिपोर्टिंग के द्वारा उन्होंने सामाजिक चेतना जागृत करने में अहमं योगदान दिया है। उनका टी.वी. कार्यक्रम ’’अबके बरस मोहे बिटियां दीजो‘‘ काफी लोकप्रिय हुआ है।
डॉ. मीना शर्मा का चयन नारी शक्ति पुरस्कार-2015 की व्यक्तिगत श्रेणी में किया गया है। यह सम्मान प्राप्त करने वाली वे राज्य की पहली महिला पत्रकार होगी।
राष्ट्रपति 8 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में संस्थागत श्रेणी में पांच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार देश की सात संस्थाओं और व्यक्तिगत श्रेणी में 15 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार-2015 प्रदान करेगें।