1494 view
Add Comment
वार्ड 26 फुटपॉथ इन्टरलोकिंग निर्माण कार्य का शुभारम्भ
फुटपॉथ निर्माण से शहर का विकास व सोदर्यकरण हो जायेगा और शहर में दुर्धटनाओं में भी कमी होगी
हनुमानगढ़, 22 जून। आज वार्ड नं. 26 की फतेहगढ मोड़ से फुटपॉथ निर्माण कार्य का शुभारम्भ भाजपा नेता जसपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद किशन लाल वर्मा ने बताया कि फुटपॉथ निर्माण से शहर का विकास व सोदर्यकरण हो जायेगा और शहर में दुर्धटनाओं में भी कमी होगी। भाजपा नेता जसपाल सिंह ने कहा कि शहर के विकास व सोदर्यकरण में धन की कमी बिल्कुल नही आने दी जायेगी और शहर के विकास के लिए हर सम्भव कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर ठेकेदार पवन सोनी ने बताया कि यह फुटपॉथ इन्टरलोकिंग 1350 स्केयर फुट तक होगी जिसमेलगभग 8 लाख की लागत से यह निर्माण होगा। इस अवसर पर पार्षद पति सेवाराम नागर, दर्शन सिंह, अशोक सेतिया, जेईएन बंता सिंह, गणेश वर्मा, सुरेश वर्मा, बृजलाल, सुभाष ठकराल सहित सैकड़ों की संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।