राजीव गांधी विधिक सहायता एव शोध केन्द्र का उद्घाटन
आचार्य श्री सांगीदास यशोदा मैया (स्मृति) शिक्षा एवं सोसाईटी के कार्यालय सांसद अशोक तंवर ने किया उद्घाटन
बीकानेर, आचार्य श्री सांगीदास यशोदा मैया (स्मृति) शिक्षा एवं सोसाईटी के कार्यालय में आज राजीव गांधी विधिक सहायता एवं शोध केन्द्र का उद्घाटन माननीय सांसद एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव अशोक तंवर ने किया। सांसद अशोक तंवर का कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्थापक सदस्य प्रो० अशोक आचार्य महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के डीप्टी रजिस्ट्रार (एकेडमिक), डॉ० बिट्ठल बिस्सा, कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ० अरूण साण्डलिया, रामपूरिया विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अनन्त जोशी, डॉ० के०के० शर्मा, राजस्थान शिक्षक कांग्रेस के महामंत्री महेश तंवर, शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष लक्ष्मण कडवासरा, युवा नेता भंवर सिंह भाटी, बाबू जयशंकर जोशी, मुश्ताक भाटी, सेवादल के अध्यक्ष राजकुमार किराडू आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।
सोसाईटी के महासचिव संयज आचार्य ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि अशोक तंवर ने ही अखिल भारतीय स्तर पर युवा कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान की है और देश के कांग्रेस संगठन के सचिव के रूप में नेतृत्व प्रदान कर रहे है। आज के भौगोलिक परिदृश्य में विधिक चेतना का एक अलग महत्व है। आज हमें विधि से परिपूर्ण लोगों की नितान्त आवश्यकता है।
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि निश्चित रूप से आज के परिदृश्य में विधि का एक अलग महत्व है। विधि जीवन प्रारम्भ से लेकर मृत्यू तक साथ चलने वाला विषय है। संस्था के द्वारा इस प्रकार के विधिक सहायता एवं शोध केन्द्र का केन्द्र खोलना एवं इसके साथ -साथ आमजन के लिए निशूल्क विधिक परामर्श प्रदान करवाना अपने आप में एक मिशाल है। तंवर ने कहा कि इस कार्य को आगे बढाते हुए कमजोर आय वर्ग के लोगो, शोषितों तथा महिलाओं को न्याय दिलानें के लिए युवको को इस रचनात्मक कार्य में आगे बढने का आहवान किया एवं युवाओं के हृदय सम्राट राहुल गांधी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता जताई जो आज भी 24 घण्टों में 18 घण्टे देश की जनता की भलाई के लिए तथा उनके विकास के लिए कार्य करते है।
संस्था सचिव नवनीत आचार्य ने राजीव गांधी विधिक सहायता केन्द्र द्वारा चलाये जाने वाले ई गर्वनेंश तथा प्रिट लाईब्रेरी एवं संस्था की पूर्व की गतिविधियों की जानकारी संासद अशोक तंवर को दी। उन्होने बताया कि राजीव गांधी विधिक सहायता केन्द्र में सदस्यों के रूप में नौजवान विधि के विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं, सेवानिवृत न्यायिक अधिकारियों आदि को जोडा जा रहा है।
कार्यक्रम के अन्त में सांसद अशोक तंवर को युवा रत्न अवार्ड देकर संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया जिसमें राजीव युथ कल्ब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, संजय आचार्य, शिवपूरी, कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, लक्ष्मण कडवासरा, पार्षद जावेद खान, जी.एन.एम. रवि आचार्य, नारायण सुथार, सलाउद्दीय अब्बासी, पार्षद आनन्द सिंह सोढा, अमरनाथ, श्याम तंवर, प्रो. प्रकाश आचार्य, एडवोकेट एस.एल. हर्ष, पुरूषोतम भादाणी, डॉ० ओम आचार्य, आरकाईज विभाग के डायरेक्ट डॉ० महेन्द्र खडगावत आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।