जयपुर, संस्कृत शिक्षा निदेशालय ने संस्कृत विद्वानों को आर्थिक सहायता के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं।
निदेशक मण्डन शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विद्वानों को साहित्य सृजन के प्रयोजन, योग्यता पारितोषिक एवं जीवन निर्वाह भत्ते के रूप में तीन वर्गों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।
उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता के इच्छुक संस्कृत विद्वान अपने आवेदन पत्र योग्यता संबंधी विवरण एवं स्वलिखित सूचनाओं के साथ 15 फरवरी,2012 तक निदेशक, संस्कृत शिक्षा विभाग, डॉ. एस.राधाकृष्णन शिक्षा संकुल, ब्लॉक नम्बर-6 द्वितीय तल, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जयपुर को भेज सकते हैं। निर्धारित आवेदन पत्र की प्रति निदेशालय एवं संभागीय कार्यालयों से निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है।
|