बीकानेर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार से गजनेर एवं पांचू में 108 एम्बूलैसं सेवा की निशुल्क सुविधा को शुरू किया। स्वास्थ्य भवन में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ बी डी कल्ला एवं राज्य गृह एवं यातायात राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने 108 एम्बूलैंस सेवा के ड्राईवरो को चाबी प्रदान कर तथा एम्बलैंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओ के लिए पूर्ण संवेदनशील है। मातृ-शिशु जननी सुरक्षा योजना, निशुल्क दवा वितरण सहित स्वास्थ्य की विभिन्न योजनाओ से प्रदेशवासी लाभन्वित हो रहे ह। स्वास्थ्य सेवाओ में विस्तार और विकास के लिए धन की कोई कमी नही है। गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि पांचू एवं गजनेर में 108 एम्बूलैंस सेवा के प्रारभ्भ होने से ग्रामीण क्षेत्रो लोगो को इसका लाभ मिलेगा। राज्य सरकार शहरो से ग्रामीण क्षेत्रो व गांव-गांव, ढाण-ढाणी तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओ मे और बढोतरी के लिए संकल्पित है ताकि रोगियो व प्रसूताओ को शीघ्र तथा बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाऐ मिल सके। इस अवसर पर सयुंक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाये बीकानेर जोन डॉ मोहन लाल गोदार तथा सीएमएचओ डॉ देवेन्द्र चौधरी ने अतिथियो का स्वागत किया। |