Saturday 25 May 2013Sign In   New Member: Sign Up  RSS

कलक्टर ने व्यवस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण  पेंशन महा अभियान की समीक्षा  भट्ट ने संभाला कार्यभार  कुलपति का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढा  बास्केटबॉल की प्रतियोगिता का आयोजन  भाजपा,कॉग्रेस ने किया जनता के साथ विश्वासघात - मनीराम प्रधान  भगवान परशु राम सद्भावना रथ यात्रा  सैन्य कर्मी संदिग्ध अवस्था में मृत मिला  जवानों के लिये रेलों में लगेंगे अलग से कोच  

Home >News >> Medical
निजी चिकित्सा संस्थान रहे बन्द

      25 Jun 2012                 Add comment       Mail        Print       Write to Editor   

बीकानेर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुख्यालय के देशव्यापी मेडिकल बंद के आह्वान पर आज सभी निजी चिकित्सालय सोनोग्राफी सेंटर, लेबोरेटरी बंद रहे वही सरकारी चिकित्सालयों में भी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कर काम किया और घर पर मरीज नहीं देखेपीबीएम चिकित्सालय परिसर में सभी चिकित्सक संगठनो ने धरना दिया। धरना स्थल पर डॉ गोपाल जोशी विधायक (बीकानेर पश्चिम ) सहित कई जन-प्रतिनिधियों ने शिरकत की धरना स्थल पर आईएमए सचिव डॉ एसएनहर्ष ने आज के बंद को एतिहासिक बताते हुए केंद्र सरकार को चेतावनी दी की ऐसे जन-विरोधी क़ानून सहन नहीं किये जायेंगे अगर अब भी सरकार नहीं चेती तो आईएमए आंदोलन को और तेज करेगा इस तरह के बिल लाने से आम विद्यार्थी का चिकित्सा शिक्षा से मोह भंग होगा और पहले से ही चिकित्सकों की कमी से झूझते भारत में एक बड़ा संकट खड़ा हों जाएगाडॉ कालीचरण माथुर ने क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट को चिकित्सा जगत के लिए काला क़ानून बताते हुए इसका विरोध एकजुट होकर करने को कहा डॉ अबरार पंवार ने सरकार से माँग की जब स्वास्थय को राज्य का विषय होने के बावजूद केंद्र स्वास्थय से सम्बंधित क़ानून संसद बनाने लगी है तो पूरे देश के सरकारी चिकित्सकों के बारे में संसद एकल वेतन का क़ानून क्यों नहीं बनाती

डॉ राहुल हर्ष ने क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट का पुरजोर विरोध करते हुए कहा की एकल डॉक्टर क्लिनिक को एस्टेब्लिशमेंट कहना ही गलत है जिन न्यूनतम मानको को  इस बिल के द्वारा चिकित्सा संस्थानों पर थोपा जा रहा उससे अधिकाँश एकल डॉक्टर क्लिनिक बंद हों जाने का खतरा पैदा हों गया है और यह आम मरीजो के कतई हित में नहीं है

मेडिकल प्रेक्टिशनर सोसायटी के डॉ राजेश जैन ने इमरजेंसी शब्द की व्याख्या माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय अनुसार चिकित्सकों पर ही छोडने की माँग की और कहा की जब कंजुमर प्रोटेक्सन एक्ट और इंडियन मेडिकल कौंसिल एक्ट 1956 पहले से ही मौजूद है तो इन कानूनों की क्या आवश्यकता है और एक्ट में वर्णित स्टेब्लाईज शब्द का कोई स्पष्टीकरण हों ही नहीं सकता हैडॉ टीजी भटनागर ने जिला ऑथोरिटी को जो दंडात्मक यहाँ तक की बंद कर देने का अधिकार देने का विरोध किया और बिना किसी प्रशासनिक दुरुपयोग को रोकने के उपायों के इन्हें वापिस लेने की माँग की

डॉ अज़ीज़ अहमद सुलेमानी ने कहा सरकार से आईएमए की तीनो लंबित मांगों क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट को को राज्य विधान सभाओ में पारित नहीं किया जाए एनसीएचआरएच को वापिस लेने और इंडियन मेडिकल कौंसिल को बहाल करने की माँग कीधरने को डॉ एमएम बागडी,  डॉ सचदेवा,  डॉ सीएस मोदी आदि चिकित्सकों ने भी संबोधित कियाधरने के उपरांत चिकित्सकों ने रेली कर जिला  कलेक्टर  को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा




Tags: Indian Medical Association, Dr S N Harsh, Dr Rahul Harsh, IMA, Dr Abrar Panwar, Dr M M Bagadi, Dr Sa



Post Your Comments to this News Posting Rules





Post Free Classified Ad Now www.rajb2b.com


Search By Word  
Search By Date
Related Tags : Indian Medical Association, Dr S N Harsh, Dr Rahul Harsh, IMA, Dr Abrar Panwar, Dr M M Bagadi, Dr Sa, Dr Rahul Harsh, Dr Abrar, Bikaner Doctors, Clinic Establishment Act, PDM Sansthan, Dr D K Purohit, Dr Sangeeta Sethia, Dr Rakesh Rawat, Dr L D Yadav
  
» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 


Priet Zinta Recieving Award from Rajathan Governer Mr.s Margaret Alva
More Photo

Free online form to add company in Raj2b.com - Business Directory of India

Insight : 
Home | Business | Entertainment | Celebrity | Sports | Education | Health | Sci-Tech | National | World | Article | Photo Gallery | Video Gallery | E-card | Forums | Camel Festival | Vartmaan Sahitya | Nagar Ek - Nazaare Anek
Company : 
About Us | Feedback | Advertise with us | Terms of use | Privacy Policy | Archives | Sitemap | Can't See Hindi? | News Ticker | RSS | KhabarExpress on Mobile
Our Network : 
RajB2B.com
UniqueIdea.net
PelagianDictionary.com
PelagianSoftwares.com
HindiNotes.com
Follow us on : 
   Twitter   Facebook   Orkut
Copyright @ 2010 Natraj Infosys All rights reserved