Home >News >> Medical | बन्द को मिल रहा है समर्थन
| | 24 Jun 2012
Add comment Mail
Print
Write
to Editor
|
बीकानेर, कल आईएमए के आह्वान पर आयोजित होने वाले बंद को विभिन्न चिकित्सक संगठनो से व्यापक समर्थन मिल रहा है । आईएमए की बीकानेर शाखा सिटी ब्रांच नोखा शाखा लूणकरण शाखा ने कल होने वाले मेडिकल बंद को सफल बनाने के लिए दिन भर चिकित्सकों से संपर्क साधा । मेडिकल प्रेक्टिशनर सोसायटी के डॉ टीजी भटनागर, आरएमसीटीए के डॉ वीर बहादुर सिंह एपीआई के डॉ लियाकत अली गौरी, इंडियन असोसिएशन ऑफ पीडियाट्रीशियन के डॉ जीएस सेंगर और डॉ गौरव गोम्बर अखिल राजस्थान राज्य सेवारत चिकित्सक संघ के डॉ ललित सिंगारिया एसपीएमसी क्लब इंटरनेशनल के डॉ एमएम बागरी इन्डियन रेडियोलोगिकल सोसायटी के डॉ आनंद बिन्नानी सहित अधिकाँश चिकित्सक संगठनो और वरिष्ठ नागरिक समिति के मानमल जी आचार्य ने बंद को पूर्ण समर्थन दिया है । आईएमए सचिव डॉ एसएन हर्ष ने बताया कि सभी चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी सेवाए बंद रहेंगी किन्तु इमरजेंसी सेवाओं को मुक्त रखा गया है। डिलीवरी व आपात ऑपेरशन व भर्ती मरीज इससे प्रभावित नहीं होंगे, कल पीबीएम चिकित्सालय परिसर में धरना आयोजित किया जाएगा जिसमे सभी चिकित्सक संगठनो के प्रतिनिधि भाग लेंगे। हर्ष ने कहा कि सभी राजनेतिक दलों के प्रतिनिधियों से संपर्क साधा जा रहा है उनको आई एम की और से ज्ञापन सौंपा जाएगा और धरने के उपरांत सभी चिकित्सक कलेक्ट्रेट रेली के रूप में जाकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधीश को सौंपेंगे। |
|
|
Post Your Comments to this News Posting Rules |
|

| | | | | Related Tags : Indian Medical Association, Dr S N Harsh, Dr Rahul Harsh, IMA, Dr Abrar Panwar, Dr M M Bagadi, Dr Sa, Dr Rahul Harsh, Dr Abrar, Bikaner Doctors, Clinic Establishment Act, Dr K C Nayak, Jan Jeevan Kalyaan Seva Samiti, Rotary Club Bikaner, Dr Saratchandra, Moolchand Ranga, S P Medical College, Alumni Meet, Medical College Alumni Meet, Dr L D Yadav, Dr Prem Ratan Valmiki, Bikaner CMHO | |
| |
|