Saturday, 23 September 2023

KhabarExpress.com : Local To Global News
  5397 view   Add Comment

करन जादूगर ने नारा दिया �पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ�

बीकानेर विश्वविख्यात करन जादूगर ने शुक्रवार को बीकानेर जिला उद्योग संघ कार्यालय में आह्वान किया कि लोगों में एक संदेश के तहत पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ के नारे के तहत कपडे के थैलों का लोकार्पण किया।  उन्होंने कहा कि आमजन को इसके लिए स्वयं ही जागरुक होना होगा और पॉलिथीन का बहिष्कार करते हुए कपडे के थैलों का उपयोग करना होगा। इससे पूर्व उद्योग संघ कार्यालय में उनका राजस्थानी परम्परा के अनुसार साफा पहना, माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। संघ अध्यक्ष डी. पी. पचीसिया ने बताया कि इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष के. एल. बोथरा, सुभाष मित्तल, उपाध्यक्ष जुगराज दफ्तरी, सचिव केदारचन्द्र अग्रवाल सहित अनेक कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

 

Share this news

Post your comment