बीकानेर, शिक्षाविद, साहित्यकार एवं नेहरू शारदा पीठ महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो भगवान दास किराडू का गुरूवार को निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। स्व किराडू अपने पीछे एक पुत्र व छह पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोडकर गये है। स्व किराडू का अंतिम संस्कार गुरूवार को ही उनके पैतृक श्मसान गृह में किया गया। गौरतलब है कि भगवान दास किराडू गुरूवार आज प्रातः ही नगर निगम द्वारा बीकानेर के साहित्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिये सम्मानित हुये थे। शाम को हदयघात से उनका आकस्मिक निधन हो गया। स्व किराडू की अंतिम यात्रा में साहित्यकार, कवि, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रो गणमान्यजन शामिल हुए। |