Home > News >> Political | भाजपा सोलहवीं सदी की पार्टी-चन्द्रभान
|
| 24 Jan 2012
Add comment Mail
Print
Write
to Editor
|
बीकानेर, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस में जमीन आसमान का अतंर है। भाजपा फॉसिस्ट एवं कंजरवेटिव पार्टी है। मंगलवार को गांधी कॉलोनी स्थित महापौर के निवास पर पत्रकारो से बातचीत में डॉ चन्द्रभान ने कहा कि भाजपा 16 वी सदी की पार्टी है। भाजपा कमी भी आमजन से जुडे सवालो को नही उठाती है। केवल सेंसेटीव जुडी व विकासोन्मुख सोच की पार्टी है। डॉ चन्द्रभान ने कहा कि कांग्रेस अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के साथ-साथ अपने कार्यकताओ को शिक्षित-प्रशिक्षित करने के साथ ब्लॉक से भी नीचे ग्राम स्तर तक पहुंचने व पार्टी की रीति-नीति से हर तबके के लोग को कांग्रेस से जोडने में जुट गई। सदस्यता अभियान के माध्यम से गरीबो, दलितो, किसानो, अल्पसंख्यको व विशेषकर युवाओ को कांग्रेस से जोडने पर जोर दिया जा रहा है।
मतभेद से रूकी जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान ने स्वीकार किया है। कि प्रदेश में 8 जिलोध्यक्षो की नियुक्तिया आपसी मतभेद के कारण रूकी। आम सहमति नही बनने से 8 स्थानो पर जिला अध्यक्षो की घोषणाऐ नही हो सकी। अब इन स्थानो पर आम सहमति बन गई। इसी माह जिलाध्यक्षो की घोषणा हो जाएगी।
राजनीति की अपनी विवशताऐं
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस बडी पार्टी है। इसका दिल भी बडा है। नोखा में कन्हैया लाल झंवर-रामेश्वर डूडी से जुडे सवाल पर कहा कि चुनावी राजनीति की अपनी विवशताऐं होती है। कन्हैया लाल झंवर को शामिल करना राजनीतिक मजबूरी है। सरकार बनाने के लिए मैजिक फिगर नही आया। इसलिए झवंर के साथ अन्य निर्दलीय विधायकों को भी साथ लेना पडा। इसका मतलब यह नही है कि कांग्रेस में रामेश्वर डूडी का कद कम हुआ है। डुडी एमपी रहने के साथ दो वार जिला प्रमुख भी बन चुके है। डुडी वरिष्ठ कांग्रेसी है। डूडी के समक्ष अगर प्रशासनिक दिक्कत आई है तो मुख्यमंत्री व मंत्री से बात की जाएगी। उन्होने कहा डूडी अपनी जगह है-झंवर अपनी जगह।
|
|
|
Post Your Comments to this News Posting Rules
|
|
 |
|
|
| | Related Tags : Dr Chandrabhan, Congress, BJP, Rameshwar Dudi, Kanhaiylal Jhanwar, Bhawani Shankar Sharma, Dr Tanveer Malawat, Surendra Vyas, Heeralal Harsh, Sushama B, NSS, National Service Scheme, BJS Rampuriya Jain College, Bitthal Bissa, Dr Chandrbhan, Dr B D Kalla, Maqsood Ahemad, Road Safety Week, Shashikant Sharma, Bikaner DCC, Makhan Joshi, Bikaner Politician, Deen Dayal TT College, Arjunram Meghwal, Avinash Joshi, BJYM |
|
| |
|
 |
Brahmkumari's 75th platinum jubilee celebration began with lighting candles | | More Photo |
|
|