Home > News >> Political | कॉग्रेस विकासोन्मुख, भाजपा नकारात्मक सोच की पार्टी - चन्द्रभान
|
| 23 Jan 2012
Add comment Mail
Print
Write
to Editor
|
बीकानेर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने कहा है कि कांग्रेस गरीब, किसान, आमजन व विकासोन्मुख सोच की पार्टी है। कांग्रेस ने अपनी स्थापना के 126 वर्षों में देश के विकास को ऊंचाईयां प्रदान की है। आमजन का जीवन स्तर सुधरा है। देश की विश्व में ख्याति बढाने के साथ हर क्षेत्र में हर वर्ग के लिए कार्य किया है। सोमवार को डागा चौक स्थित बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए चन्द्रभान ने कहा कि विपक्षी पार्टी भाजपा नकारात्मक सोच वाली पाटी है। काँग्रेस की बुराई करने तथा भ्रष्टाचारियों को बचाने वाली पार्टी भाजपा है। उन्होने कहा कि भाजपा की सोच विकास की नही है व न ही भाजपा भ्रष्टाचार को समाप्त करना चाहती है। भाजपा भ्रष्टाचार को लेकर दूसरे पर आरोप लगा रही है मगर भाजपा के नेता, मंत्री आदि की भ्रष्टाचार के आकण्ठ में डूबे हुए है। भाजपा के नेताओं मे नैतिकता नही है। भाजपा भ्रष्टाचार को लेकर कितनी गंभी है इसको इस बात से समझा जा सकता है कि जहां जहां भाजपा की सरकारें है वहां लोकायुक्त नियुक्त नही होने दे रही है।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ बीडी कल्ला ने कहा कि कांग्रेस की रीतियों नीतियों के जन जन तक पंहुचाना है। कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई व देश का चंहुमुखी विकास किया हैं कार्यकर्त्ता पार्टी की रीढ ह। विकास कार्यो से बीकानेर में आने वाले दो वर्षो में बीकानेर की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। डॉ कल्ला ने बीकानेर की समस्याओं को रखने के साथ कांग्रेस द्वारा करवाये विकास कार्यो पर भी प्रकाश डाला।
जिला प्रमुख रामेश्वर डूडी ने कहा कि पार्टी की मजबूति अस्तित्व कार्यकर्त्ता पर निर्भर है। पार्टी में कार्यकर्त्ता का सशक्त और मजबूत होना जरूरी है। हालात यह है कि सरकार कांग्रेस की होने के बावजूद कार्यकर्त्ताओं की पूंछ का मान सम्मान बना रहना चाहिए। कार्यकर्ताओं के मन की बात को जानना जरूरी हैं सम्मेलन की महापौर भवानी शंकर शर्मा, बाबू जय शंकर जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जर्नादन कल्ला, न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद इंटक नेता रमेश व्यास, बिट्ल बिस्सा आदि ने भी संबोधित किया।
बीकानेर पश्चिम विधानसभा के राजनीतिक सम्मेलन के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी की और से प्रदेशाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान का शॉल ओढाकर, साफा पहनाकर व स्मूति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। |
|
|
Post Your Comments to this News Posting Rules
|
|
 |
|
|
| | Related Tags : Ford India, Joginder Singh, RS Ford Bikaner, Freedom Fighter, Mulchand Pareek, MLA Gopal Joshi, Janardan Kalla, Bhawani Shankar Sharma, Maqsood A, A K Gehlot, RAJUVAS, Pranay Sahay, Conference on Dog, Bikaner Vollyball, VollyBall Tournament, Rajasthani Language, Rajasthani Art, Rajasthani Culture, Dr Chandrabhan, Congress, BJP, Rameshwar Dudi, Kanhaiylal Jhanwar, Dr Tanveer Malawat, Surendra Vyas, Heeralal Harsh, Sushama B, Rajasthan State Finance Commission |
|
| |
|
 |
Brahmkumari's 75th platinum jubilee celebration began with lighting candles | | More Photo |
|
|