बीकानेर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान के बीकानेर दौरे के दिन मंगलवार को महापौर भवानी शंकर शर्मा के निवास गांधी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभिनंदन किया गया। महापौर भवानी शंकर शर्मा, होलसेल भण्डार अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास, डॉ तनवीर मालावत ने डॉ चन्द्रभान को शॉल ओढकार व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कांग्रेसी हीरालाल हर्ष, सलीम भाटी, राजेश भोजक, एडवोकेट गोपल पुरोहित, सुष्मा बारूपाल सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेसीजनो ने माल्यर्पण कर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।
प्रदेशाध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान के बीकानेर दौरे के दौरान मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष को विभिन्न कार्यक्रमो के दौरान विभिन्न संगठनो, संस्थाओ, कर्मचारी संगठनो आदी ने ज्ञापन सौंपकर लमिबत सम्स्याओ के निराकरण की मांग की। |