Friday 24 May 2013Sign In   New Member: Sign Up  RSS

कलक्टर ने व्यवस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण  पेंशन महा अभियान की समीक्षा  भट्ट ने संभाला कार्यभार  कुलपति का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढा  बास्केटबॉल की प्रतियोगिता का आयोजन  भाजपा,कॉग्रेस ने किया जनता के साथ विश्वासघात - मनीराम प्रधान  भगवान परशु राम सद्भावना रथ यात्रा  सैन्य कर्मी संदिग्ध अवस्था में मृत मिला  जवानों के लिये रेलों में लगेंगे अलग से कोच  

Home >News >> Political
नलकूपों के निर्माण से मिली ग्रमीणों को राहत

      10 Jun 2012                 Add comment       Mail        Print       Write to Editor   

बीकानेर, गृह एवं यातायात राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने रविवार को लूणकरनसर तहसील के तीन गांवों में 22.49 लाख रूपये की लागत से बने नलकूपों का लोकार्पण कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई। गृह राज्यमंत्री ने अनुसूचित जाति बस्ती के लिए सिंगल फेज नलकूप योजना के तहत ग्राम रामसरा, फूलेजी और दुलचासर में लोकार्पण कर, इन गांवों की पेयजल की समस्या का निराकरण किया। नलकूपों के शुरू होने पर ग्रामीणों ने राज्यमंत्राी का आभार जताते हुए उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री बेनीवाल ने कहा कि गांव के लोग तरक्की चाहते है और इसके लिए सर्वांगीण विकास की आवश्यकता महसूस कर रहे है। इनकी भावनाओं के अनुरूप केन्द्र व राज्य सरकार गरीब एवं गांव को केन्द्र बिन्दू मानकर योजनाएं लागू कर रही है। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि लूणकरनसर में विद्युत और पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाये रखने के लिए अनेकों योजनाएं कि्रयान्वित की जा रही हैं। विद्युत सब स्टेशन और नलकूपों की योजनाएं तेजी से लागू कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाना प्राथमिकता के कार्यों में शामिल है। उन्होंने राज्य में आमजन के हित में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, बीपीएल ग्रामीण आवास योजना और कृषि के क्षेत्रा में अनुदान देने जैसे कदमों से लोगों को बडी राहत मिली है। बेनीवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता पर बल दिया और कहा जन सुविधाओं के लिए जरूरी है कि समाज में शिक्षा का विस्तार हो। ग्राम रामसरा की उच्च प्राथमिक विद्यालय को दसवीं में क्रमोन्नत, खारे पानी को शुद्ध करने के लिए आर. ओ. लगाने तथा अर्जुन सर से रामसरा तक की पाइप लाइन को बदलवाने की मांग पर सकारात्मक कार्यवाही करने की बात कही। बेनीवाल ने फूलेजी में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि दो गांवों के बीच पेयजल आपूर्ति के लिए ओवर हैड टंकी बनाने के प्रस्तावों पर विचार किया जायेगा। उन्होंने रामसरा की उच्च प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बने प्रधानाध्यापक के नवनिर्मित कक्ष का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर रामसरा गांव में ग्रामीणों ने श्मशान भूमि और खेल मैदान की चारदीवारी बनवाने और गांव के करीब 30 घरों में विद्युत कनेक्शन मुहैया करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर बताया गया कि रामसरा में ट्यूबवैल बनने से गांव क 1 हजार 51 लोग और फूलेजी के नलकूप से 2 हजार तथा दुलचासर की 586 आबादी लाभान्वित होगी। इस अवसर पर अतिथि के रूप में लूणकरनसर पंचायत समिति के प्रधान श्योदाना राम नायक, उप प्रधान पतराम गोदारा, उरमूल डेयरी के पूर्व चैयरमैन राजा राम झोरड, उपखण्ड अधिकारी बीर बल सिंह सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। गृह राज्यमंत्री सोमवार को अपरान्ह पश्चात बीकानेर से रवाना होकर लूणकरनसर के ग्रामीण क्षेत्रा का दौरा कर लोक कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।




Tags: Virendra Beniwal, Lunkaransar, Raja Ram Jhorad, BDO Beerbal Singh



Post Your Comments to this News Posting Rules





Want to Sell your old Car or Bike? Post Free Classified Ad Now at www.rajb2b.com


Search By Word  
Search By Date
Related Tags : Virendra Beniwal, Lunkaransar, Raja Ram Jhorad, BDO Beerbal Singh, Hemant Kiradoo, Kanhiya Lal Jhanwar, Hukmaram Bishnoi, Mukul Raj, MLA Gopal Joshi, Jain Girls College, Water Pipeline, Bhimsen Chaoudhary, Virendra Beniwal, Virendra Choudhary, Father J B Thomas, Sister Sunila, Alka Doly Pathak, Shashi Sharma, Surjeet Singh, Bikaner Trade Industry Trade Fair, Bikaner Fair, Trade Fair, Bikaner Business, B D K, Bhimsen Chaudhary
  
» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 


Priet Zinta Recieving Award from Rajathan Governer Mr.s Margaret Alva
More Photo

Search Business Contacts in Rajb2b.com Indian's Trade Directory of Manufacturers, Dealers, Retailers, Exporters, Importers

Insight : 
Home | Business | Entertainment | Celebrity | Sports | Education | Health | Sci-Tech | National | World | Article | Photo Gallery | Video Gallery | E-card | Forums | Camel Festival | Vartmaan Sahitya | Nagar Ek - Nazaare Anek
Company : 
About Us | Feedback | Advertise with us | Terms of use | Privacy Policy | Archives | Sitemap | Can't See Hindi? | News Ticker | RSS | KhabarExpress on Mobile
Our Network : 
RajB2B.com
UniqueIdea.net
PelagianDictionary.com
PelagianSoftwares.com
HindiNotes.com
Follow us on : 
   Twitter   Facebook   Orkut
Copyright @ 2010 Natraj Infosys All rights reserved