2394 view
Add Comment
धरणीधर मे नब्बे फीट रावण का दहन
विभिन्न विभुतियों का हुआ सम्मान
बीकानेर। पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दशहरा उत्सव। भाटी आज धरणीधर खैल मैदान परिसर में आचार्य बैणीदास परिवार, धरणीधर ट्रस्ट, प्रिस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय दशहरा उत्सव के समापन के अवसर पर बोल रहे थे।
समारोह कि अध्यक्ष करते हुए नगर विधायक गोपाल कृष्ण जोशी ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत के ऐसे आयोजनां से आने वाली पीढ़ी को सीख मिलती है। इस अवसर पर धरणीधर दशहरा कमेटी की ओर से बीकानेर पंचायत समिति की प्रधान श्रीमति राधा देवी सियाग, कोलायत पंचायत समिति प्रधान जयवीर सिंह भाटी, नगर विधायक गोपाल कृष्ण जोशी, नगर निगम महापौर नारायण चैपड़ा, युवा भाजपा नेता महावीर रांका, साहित्यकार मधु आचार्य (आशावादी) का शाल, साफा, श्रीफल एवं श्रीमद् रामचरित्रमानस भंट की सम्मान किया गया।
धरणीधर ट्रस्ट के प्रवक्ता जितेन्द्र आचार्य ने बताया कि समारोह के आरम्भ में धरणीधर दशहरा कमेटी के रामकिशन आचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बहुत ही कम समय में यहा आयोजित हो रहें। दशहरा महोत्सव के प्रति शहरवासियों ने अपना अनूठा उत्साह दिखाया है। जिससे आयोजकों का हौसला बढ़ा है, और आने वाले समय में यह दशहरा उत्सव बीकानेर निवासियों के सहयोग से ऐतिहासिक उत्सव बनेगा। ऐसा विश्वास जताया। इस अवसर पर अनेक संस्थाओं की और से धरणीधर मन्दिर परिसर एवं मैदान में विकास के लिए समाजसेवी रामकिशन आचार्य का अभिनन्दर पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। समारोह के प्रारम्भ में धरणीधर संस्कृत विद्यालय के छात्रों द्वारा वैदिक मत्रोंचार के साथ मंच पर उपस्थित अतिथियों का बालिका रिद्धि आचार्य द्वारा तिलक किया गया।

इस अवसर पर महापौर नारायण चैपड़ा, मधु आचार्य, जयवीर सिंह भाटी, अशाक कुमार आचार्य ने भी विचार व्यक्त किये। बीकानेर संभाग में सबसे बड़े 90 फीट के रावण एवं 85-85 फीट के मेघनाद एवं कुभकरण तथा 50 फीट की ताड़का एवं 50 बाई 50 की लंका के पुतलों को कोलायत पंचायत समिति प्रधान जयवीर सिह भाटी न दहन प्रक्रिया प्रारम्भ की। कुछ ही पलां में अंहकार के प्रतीक लंकेश परिवार धू-धू कर जल उठा। इस अवसर पर चारों ओर धरणीधर खैल मैदान में पटाखों की गूंज से गूंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम मे उपस्थित हजारों की संख्या में शहर के नागरिकों ने दशहरा उत्सव का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर भाजपा युवा न ेता महावीर रांका, समाजसेवी राजेश चुरा, देवकिशन चांडक, जयमलसर सरपंच पवन कुमार रामावत, पूर्व पार्षद अरविन्द किशोर आचार्य, पार्षद नरेश जोशी, गिरीराज जोशी, भाजपा नेता आरती आचार्य, समाजसेवी गंगादेवी व्यास एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर नगर निगम के उप-महापौर अशोक कुमार आचार्य ने अपने उपमहापौर जन-सेवा केन्द्र द्वारा जन सहयोग से क्रय की गई। घर-घर कचरा संग्रण टेक्सी का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। पूर्व सिचंई मंत्री देवीसिंह भाटी द्वारा टेक्सी चालक को चाबी प्रदान की गई।
Dharnidahr Mandir, Devi Singh Bhati, Ram kishan Acharya, Madhu Acharya,