विंध्यवासिनी एवं अंकलेश्वर मन्दिर का वार्षिकोत्सव महोत्सव रविवार को
बांसवाडा, २१ जून/शहर के कागदी पिक अप वियर क्षेत्र स्थित विंध्यवासिनी माताजी एवं अंकलेश्वर महादेव मन्दिर का वार्षिकोत्सव महोत्सव २२ जून, रविवार को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।
विंध्यवासिनी-अंकलेश्वर पीठ के प्रमुख आराधक पं. रामेश्वर प्रसाद पण्ड्या ने बताया कि इसके अन्तर्गत लोकप्रसिद्ध विजवामाताजी सहित श्रीविग्रहों का मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा और अनेक अनुष्ठान होंगे। महोत्सव में रविवार को प्रातः १० बजे गणपति स्थापन, विभिन्न देवी-देवताओं का आवाहन तथा देवी पूजा के साथ पूजन अनुष्ठान की शुरूआत होगी।
महोत्सव में विद्वान पण्डित द्वारा जाने-माने पौरोहित्य कर्म विशेषज्ञ पं. हर्षवर्द्धन व्यास के आचार्यत्व में हवनात्मक नवचण्डी अनुष्ठान होगा। इसके साथ ही अंकलेश्वर महादेव मन्दिर में लघु रूद्रार्चन महानुष्ठान होगा। देवी महायज्ञ की पूर्णाहुति शाम पांच बजे होगी। इस अवसर पर बडी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।