Home > News >> Social | भारत के विकास लिए हिन्दु समाज एक हो - भागवत
|
| 25 Jan 2012
Add comment Mail
Print
Write
to Editor
|
बीकानेर, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहनराव भागवत ने कहा है कि हिन्दु समाज को भारत के विकास के लिये एक होना चाहिये। बधुवार को अपने बीकानेर प्रवास के दौरान सामाजिक सद्भावना बैठक में समाज के विभिन्न जातियों व समुदायों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सरसंघ चालक ने कहा कि अगर जातिगत भेदभाव बने रहेंगे तो समाज दिनो-दिन कमजोर होता जाएगा। उन्होने कहा समाज के विकास के लिए समाज की सबसे कमजोर कडी का समर्थ होना जरूरी हैं। समाज की विभिन्न जातियों को खण्ड स्तर, ग्राम स्तर पर बैठना चाहिये और सामाजिक स्थिति का चिंतन मंथन कर सही और मार्ग निकलना चाहिये। सरसंघ चालक ने कहा हिन्दु समाज के सभी जाति-वर्गो में तीन चीजों की एकता होनी चाहिये-पानी, शमसान और मंदिर। इन तीन स्थानों पर सभी लोग बिना भेदभाव के कारण ही भारत का पतन और परतंत्रता देखनी पडी है। अगर भारत की उन्नति और श्रेष्ठ समाज रचना का निर्माण करना है तो भारतवर्ष में एक लक्ष्य और एक समाज बने। बैठक में विभिन्न जाति-समुदायों के लगभग 300 प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर जोधपुर प्रांत के प्रांत संघ चालक ललित शर्मा भी उपस्थित थे। इससे पूर्व सरसंघ चालक ने सुबह के सत्र में संघ विचार से समाज के विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहे संगठनो के कार्यकर्ताओ को समवन्य बैठक मे संबोधित किया। |
|
|
Post Your Comments to this News Posting Rules
|
|
 |
Brahmkumari's 75th platinum jubilee celebration began with lighting candles | | More Photo |
|
|