बीकानेर, कोलकात्ता के रामदेव बाल मण्डल द्वारा राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा ग्राम में नवनिर्मित धर्मशाला का 21 जून को प्रातः 11 बजे राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ बी.डी. कल्ला करेंगे। रामदेव बाल मण्डल के संस्थापक जेठमल रंगा ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान राज्य अनुसचित जाति आयोग के अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल, पोकरण के विधायक साले मोहम्मद, फलौदी विधायक ओम जोशी, रामदेवरा अन्न क्षेत्र के महंत प्रेमनाथ, सहित रामदेवरा ग्राम पंचायत के सरपंच भोमाराम मेघवाल, जयमलसर के पूर्व सरपंच रामकिसन आचार्य, रामदेवरा के पार्षद नीतेष छंगाणी व पण्डित जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा उपस्थित रहेंगे। रामदेव बाल मण्डल के अध्यक्ष रामेश्वर लाल भट्ठड ने बताया कि इस अवसर पर धर्मशाला में बनाए गए मंदिर का लोकार्पण रामदेवरा के राव गदिपति भोमसिंह तंवर करेंगे। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन भी होगा जिसमे लोक गायक मार्केण्डय रंगा भजन प्रस्तुत करेंगे। इसी दिन रात्रि दस बजे से बाबा का जुम्मा भी होगा जिसे पोकरण के राधेश्याम आसोपा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। रामदेव बाल मण्डल के जेठमल रंगा ने बताया कि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बीकानेर के नत्थूसर दरवाजे के बाहर से सुबह सात बजे रामदेवरा के लिए बस भी जाएगी।
|