बीकोनर, स्व श्रीमति पुष्पा देवी जोशी की पुण्य स्मृति में आज पी डी एम संस्थान द्वारा सेटेलाईट अस्पताल में मरीजो को कम्बल एवं फल-बिस्किट वितरित किये गये। संस्थान के महेश जोशी ने बताया कि अस्पताल के मरीजो के लिए कम्बल अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश शर्मा, डॉ डी के पुरोहित को प्रदान किये गये। इस अवसर पर डॉ शर्मा ने कहा कि स्वंय सेवी संस्थाओं द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भर्ती मरीजों के लिए की जा रही है। सेवाऐं व व्यवस्थाऐं पुनित कार्य है। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अस्पताल के शिशु, जनाना, मर्दाना वार्डो में भर्ती मरीजों को फल एवं बिसिकट वितरित किये। संस्थान के संरक्षक सेटेलाइट अस्पताल के शिशु वार्ड को गोद लेने की घोषणा की। जोशी ने बताया कि वार्ड को गोद लेकर समुचित सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का किया जायेगा। डॉ सीएस थानवी, डॉ हिमांशु दाधीच, डॉ आर के दरगड, डॉ भपन्द्र यादव सहित संस्थान के जोशी, प्रवीण व्यास, सुरेश चन्द्र जोशी, बसन्त पुरोहित, जय शंकर जोशी, श्याम व्यास, दीप कुमार व्यास, रमेश श्रीमाली, सौरभ जोशी, दिनेश व्यास, केशव पुरोहित, राजेश पारीक, जुगल किशोर आदी उपस्थित थे।

|