बीकानेर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मकर संक्रांति महोत्सव एवं विविध धारा पथ संचलन की तैयारियां तीव्र गति से शुरू हो गई है। जहां आरएसएस कार्यकर्ताओं ने घर घर सम्पर्क अभियान को शुरू कर दिया है वही कार्यकर्त्ता पथ संचलन एवं शारीरीक अभ्यास मे जुट गये है। मंगलवार को जूनागढ नगर का पथ संचलन एवं शारीरिक अभ्यास रतन बिहारी पार्क में हुआ। वही संघ कार्यालय शकुन्तला भवन मे प्रमुख कार्यकत्ताओं की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। संघ के बीकानेर विभाग प्रचारक निम्बाराम के अनुसार संघ का कोई भी पुराना व नया स्वयं सेवक सूचना से वंचित न रहे इसके लिए स्वयं सेवक घर घर सम्पर्क कर रहे है। इस कार्य के लिए पुराने स्वयं सेवकों की टीम गठित की गई है जो पुराने कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर सम्फ कर रहे है।
सक्रिय बहनों ने संभाली कमानः
आरएसएस के मकर संक्रांति महोत्सव के दौरान माताओं और बहनों को कार्यक्रम मे लाने के लिए संघ कार्यकर्त्ताओं के परिवार की महिलाओं और राष्ट्रवादी विचारधारा की सक्रिय बहनों ने कमान संभाली है। ये महिलाऐं सम्पर्क अभियान मे जुट गई है।
यज्ञ पूजन आयोजितः
मकर संक्रांति महोत्सव के उपलक्ष्य मे मंगलवार को संघ के रानी बाजार स्थित शकुनतला भवन कार्यालय मे यज्ञ एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राजस्थान क्षेत्र के सह सम्पर्क प्रमुख प्रकाश चन्द्र नरोत्तम व्यास, ब्रह्मदत्त आचार्य, प्रान्त प्रचारक मुरलीधर, नीमसिंह, विभाग प्रमुख निम्बाराम, महानगर प्रचारक धर्मेन्द्र आदि कार्यकर्ताओं न यज्ञ मे आहुतियां दी
ये भी होंगे उपस्थितः
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर २२ जनवरी को आयोजित विविध धारा पथ संचलन तथा रेल्वे स्टेडियम मे आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के अवसर पर संघ के सर संघ चालक मोहनराव भागवत के साथ अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख जगदीश कुमार, क्षेत्र प्रचारक दुर्गादास, अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख सुहासराव, प्रान्त प्रचारक मुरलीधर भी भाग लेंगें। |