बीकानेर। तमिलनाडु वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘‘अखिल भारतीय अन्तर पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स एण्ड गेम्स मीट 2011’’ के लिये राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की टीम रवाना हुई विश्व पशु चिकित्सा वर्ष 2011 के उपलक्ष्य में तमिलनाडु वेटरनरी विश्वविद्यालय, चेन्नई्र द्वारा आयोजित ‘‘अखिल भारतीय अन्तर पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय स्पेार्ट्स एण्ड गेम्स मीट 2011’’ में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के 37 विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। जिसके लिए विश्वविद्यालय के 31 छात्र, 6 छात्राएँ, 2 टीम कोच तथा 2 टीम सहायक रवाना हुए। विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों की सफलता के लिये कुलपति प्रो. ए.के. गहलोत, डॉ. एस.बी.एस. यादव, अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय एवं डॉ. आर.एन. कच्छावा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण नें शुभकामनाएं दी।
|