बीकानेर। मिशन-72 से जुड़े कार्मिको द्वारा सोमवार को पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करने की मांग को लेकर सरकारी कार्यालयो में पेनडाउन स्ट्राईक के दौरान सरकारी कार्य का बहिष्कार किया व पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में काली पटटी बांध कर विरोध जताया। इस अवसर पर कार्मिको ने आरक्षण का लाभ ले रहे अधिकारियो व कर्मचारियो को पुष्प गुच्छ भेट कर संवाद स्थापित किया। पेनडाउन स्ट्राईक के दौरान अधिकांश सरकारी कार्यालयो में सरकारी कार्य पर विपरित प्रभाव पड़ा। मिशन-72 से जुड़े कार्मिको ने कार्यालयों में मात्र अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर दिन भर सरकारी कार्य का बहिष्कार किया। विभिन्न सरकारी कार्यालयो में मिशन-72 से जुड़े कार्मिको ने राज्य सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की। माध्यमिक शिक्षा समिति के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश बोहरा ने कहा कि राज्य की हठधर्मी एवं पक्षपाती सरकार से पदोन्नति में आरक्षण बंद करने के न्यायिक निर्णय को क्रियान्विति कराने न्याय पालिका की बार अवमानना बंद करवाने तथा सामान्य जन जागरण के उद्देश्य से सरकार से कुट्टी आरक्षितों से संवाद भी किया। इस मौके पर मोहनलाल जाजड़ाए सीताराम कच्छावाए शिवशंकर स्वामीए जयदयालए मुरलीधर दैयाए भैरव रतन बोहराए रवि आचार्यए चंद्रशेखर हर्षए रेवंतराम गुडियाए रामजीलालए संजय पुरोहितए बनवारीलालए नानू सिंहए धूमल भाटीए विजय माथुरए सतीश शर्मा आदि ने सरकारी कार्यालयों में पहुचकर पदोन्नति में आरक्षण समाप्ति के आन्दोलन के लिए समर्थन मांगा। |